देश

लॉरेंस बिश्नोई के नाम MP पप्पू यादव को Z सुरक्षा दिलाने की कवायद! सांसद को धमकी मामले में बड़ा खुलासा

Pappu Yadav Security: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के पीए के नंबर पर वीडियो भेजकर उन्हें हत्या करने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Image

पप्पू यादव को वीडियो बनाकर धमकी दिए जाने के मामले मे बड़ा खुलासा

KEY HIGHLIGHTS

  1. पुलिस ने इस मामले में भोजपुर से एक शख्स को गिरफ्तार किया है
  2. पप्पू यादव को वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है
  3. उनके लिए जेड सुरक्षा की मांग की जा रही है

MP Pappu Yadav threat: बिहार के सांसद पप्पू यादव को वीडियो बनाकर धमकी दिए जाने के मामले का पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बड़ा खुलासा किया है, राज्य पुलिस ने इस मामले में भोजपुर से एक शख्स को गिरफ्तार किया है, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिकर गिरफ्तार शख्स ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि सांसद के कुछ करीबी लोगों ने ही उन्हें सुरक्षा प्रदान करवाने के लिए वीडियो बना कर धमकी देने के लिए बोला था।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि यह षड़यंत्र सांसद के करीबी लोगों ने रचा था और इसके लिए आरोपी को पार्टी में पद देने का प्रलोभन भी दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को बताया गया कि सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़वाने के लिए जरूरी है, कि इस तरह कुछ किया जाए। जिसके बदले में उसे पहले दो हजार रुपए और बाद में 2 लाख रुपए देने की बात कही थी और आने वाले समय में नेता बनाने का भी भरोसा भी दिया गया था।

पूर्णिया एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पप्पू यादव की सुरक्षा बढ़वाने के लिए धमकी का प्लान बनाया गया। जिसमें सांसद के ही करीबियों का हाथ है। आरोपी रामबाबू को पैसों का लालच देकर ये काम कराया गया। जिसकी तस्दीक खुद आरोपी ने की है। पूर्णिया एसपी ने जानकारी देते हुए है कहा कि पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी देने में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कोई हाथ नहीं है।

जिस युवक ने वीडियो भेजकर एक दिसंबर की रात को धमकी दी थी वो पप्पू यादव की पुरानी पार्टी का पूर्व नेता रह चुका है बताते हैं कि कुछ साल पहले सांसद उसके गांव भी गए थे जहां उसने पप्पू यादव के साथ फोटो खिंचवाए थे। गौर हो कि पप्पू यादव को वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है और उनके लिए जेड सुरक्षा की मांग की जा रही है वहीं उनके एक दोस्त ने उन्हें बुलेटप्रूफ कार भी भेंट की थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article