पटना

'24 घंटे में तेरा काम तमाम...' सांसद पप्पू यादव को फिर से मिली धमकी; व्हाट्सएप पर लिखा- 'एन्जॅाय योर लास्ट डे'

Pappu Yadav Death Threat: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को एक बार फिर जान की धमकी दी गई है। उन्हें व्हाट्सएप पर धमकी भरा संदेश मिला है, जिसमें उन्हें 24 घंटे के अंदर जान से मारने की धमकी दी गई।

Image

pappu yadav

Pappu Yadav Death Threat: पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को फिर से धमकी मिली है। धमकी देने वाले शख्स ने इस बार उन्हें आखिरी 24 घंटे की मोहलत दी है। यह धमकी वॉट्सऐप मैसेज पर दी गई है। मैसेज में लिखा गया है, ''आखिरी 24 घंटे हैं पप्पू यादव तेरे पास।'' इसके साथ ही एक धमाके का वीडियो भी वॉट्सऐप पर भेजा गया है। शख्स ने लिखा है कि 24 घंटे में तेरी हत्या कर देंगे।

धमकी के साथ लॉरेंस बिश्नोई को विश

धमकी देने वाले ने लिखा है कि हमारे साथियों की तैयारी मुकम्मल है। हमारे साथी तेरे बहुत पास पहुंच गये हैं। उसने लिखा है कि अपना आखिरी दिन जी लो, साथ ही उसने हैप्पी बर्थ डे लॉरेन्स भाई लिखा है।

फिर से धमकी मिलने पर क्या बोले पप्पू यादव

वहीं, धमकी के मामले पर पप्पू यादव का बयान सामने आया है। पप्पू यादव ने कहा कि देश के लिए, संविधान के लिए, सच्चाई के लिए, मुझे मरना पड़ेगा, तो एक लाख बार मारने को तैयार हैं। मुझे फ़ोन पर कहा गया कल रात तुम दो बार बचे हो।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!