केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री से की मुलाकात, इन विषयों पर हुई चर्चा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2023, 01:11 PM IST

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 2020 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विशेष रूप से माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा पर ध्‍यान केंद्रित कर रही है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर हैं। वे भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने और शिक्षा एवं कौशल विकास के दायरे को व्यापक बनाने की संभावनाओं का पता लगाने के लिए वहां गए हैं। शिक्षा मंत्री ने सिंगापुर सरकार के विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात की और आज स्पेक्ट्रा सेकेंडरी स्कूल का दौरा किया। उन्‍होंने भारत और सिंगापुर के बीच वर्तमान सहयोग को सुदृढ़ बनाने के लिए डीपीएम और सिंगापुर के वित्तमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ रचनात्मक विषयों पर बैठक की। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने कौशल विकास के क्षेत्र में आपसी तालमेल को और अधिक बढाने पर चर्चा की। इस दौरान दोनों पक्ष जीवन पर्यंत शिक्षण, भविष्य के लिए कार्यबल के निर्माण और ज्ञान तथा कौशल विकास को रणनीतिक साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ बनाने के लिए अवसर मुहैया कराने पर मिलकर काम करने के लिए सहमत हुए।

Dharmendra Pradhan, Singapore, Dharmendra Pradhan Latest News

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

एनईपी के बारे में बताया अपना विजन

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने 2020 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विशेष रूप से माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा पर ध्‍यान केंद्रित कर रही है। यह सुनिश्चित करती है कौशल प्रशिक्षण, बाजार की प्रासंगिकता के साथ-साथ तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने के लिए हमारे संस्थानों की क्षमता का निर्माण हो। उन्होंने बताया कि सरकार उच्च शिक्षा योग्यता ढांचे के साथ कौशल योग्यता ढांचे को एकीकृत करने और कौशल, पुन: कौशल और कौशल विकास के अवसर प्रदान करने के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को उन्‍नत करने की दिशा में कार्यरत है और इस क्षेत्र में निवेश पर भी कार्य कर रही है। धर्मेंद्र प्रधान ने सिंगापुर की सर्वश्रेष्ठ पद्धतियों से सीखने, उनसे सहयोग करने और भारतीय आवश्यकताओं के अनुरूप इनका उपयोग करने पर बल दिया।

End of Feed