Gorakhpur ED Raid: यूपी के पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे और सपा के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी लखनऊ, गोरखपुर और मुंबई में गंगोत्री इंटरप्राइजेज के दफ्तरों पर कार्रवाई की जा रही है बताते हैं कि गंगोत्तरी इंटरप्राइजेज कंपनी के करीब 10 जगहों पर सर्च की जा रही है।
ईडी रेड (सांकेतिक फोटो)
ईडी ने पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी के बेटे और सपा के पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी के गोरखपुर आवास पर छापा मारा है, बताते हैं कि करीब 700 करोड़ के बैंक घोटाले मामले में छापेमारी की जा रही है,पूर्वांचल में तिवारी का हाता के नाम से मशहूर उनके आवास पर सुबह 9 बजे करीब ईडी की टीमें पहुंची। माना जा रहा है कि ये कार्रवाई बैंकों के साथ 700 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में हुई है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बैंक ऑफ इंडिया समेत कई बैंकों ने गंगोत्री इंटरप्राइजेज के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है इस मामले में सीबीआई ने पहले केस दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसके बाद अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अपनी जांच तेज की है।
इससे पहले 23 फरवरी 2024 को भी ईडी की टीम ने एक साथ कई स्थानों पर कार्रवाई की थी ईडी ने 17 नवंबर 2023 को विनय शंकर और उनके परिवार की 72.08 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया था।
