ED की रेड पर गहलोत ने केंद्र सरकार को घेरा, बोले-बिना उसके दबाव के न तो यहां ED न ही CBI आ सकती है

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 26, 2023, 02:14 PM IST

Ashok Gehlot : जांच एजेंसी ने गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी समन जारी किया है। ईडी की रेड के बाद कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को निशाने पर लिया है। वहीं, वैभव गहलोत ने छापे की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए हैं। सचिन पायलट ने कहा कि यह कार्रवाई भाजपा की हताशा को दिखाती है।

Ashok Gehlot : राजस्थान में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। गहलोत ने गुरुवार को कहा कि केंद्र के दबाव के बगैर यहां न तो ईडी आ सकती है और ना ही सीबीआई। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार उन्हें काम नहीं करने दे रही। यह 'गुंडागर्दी' है। बता दें कि ईडी ने गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं विधायक ओम प्रकाश हुडला सहित दर्जन भर स्थानों पर छापेमारी शुरू की।

Ashok Gehlot

राजस्थान में गुरुवार को ईडी ने दर्जन भर जगहों पर छापे मारे।

जांच एजेंसी ने गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी समन जारी किया है। ईडी की रेड के बाद कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को निशाने पर लिया है। वहीं, वैभव गहलोत ने छापे की टाइमिंग को लेकर सवाल उठाए हैं।

End of Feed