Himachal ED Raid: फर्जी आयुष्मान भारत AB-PMJAY आईडी कार्ड बनाने को लेकर हिमाचल में 'ईडी' की छापेमारी

ED Raid in Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विधायक आरएस बाली के ठिकानों पर और देहरा से कांग्रेस नेता डॉक्टर राजेश शर्मा के अस्पताल पर भी ईडी की रेड पड़ी है दोनों के घरों की तलाशी ली जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. ED ने दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, शिमला, मंडी में की छापेमारी
  2. फर्जी आयुष्मान भारत AB-PMJAY आईडी कार्ड बनाने को लेकर छापेमारी
  3. ऐसे फर्जी कार्डों पर कई मेडिकल बिल बनाए गए हैं, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ

प्रवर्तन निदेशालय (ED)दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, ऊना, शिमला, मंडी, कुल्लू सहित में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। यह छापेमारी फर्जी आयुष्मान भारत AB-PMJAY आईडी कार्ड बनाने और बांके बिहारी अस्पताल, फोर्टिस अस्पताल समेत कुछ अस्पतालों के खिलाफ योजना के उल्लंघन से संबंधित एक मामले में की गई है।

Himachal ED Raid

हिमाचल में ईडी की छापेमारी

ऐसे फर्जी कार्डों पर कई मेडिकल बिल बनाए गए हैं, जिससे सरकारी खजाने और जनता को नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश के नगरोटा से कांग्रेस विधायक आरएस बाली, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष और श्री बालाजी अस्पताल, कांगड़ा के डॉ राजेश शर्मा का नाम भी धोखाधड़ी में सामने आया है और उनके परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है।

End of Feed