ED Raid: स्टालिन के एक और मंत्री के यहां ईडी का छापा, तमिलनाडु में दुरई मुरुगन के कई ठिकानों पर रेड

तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री दुरई मुरुगन के ठिकानों पर ईडी ने रेड मारी है। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले को लेकर ये छापेमारी कर रही है। दुरई मुरुगन सीएम स्टालिन के खास माने जाते हैं और डीएमके के पुराने कद्दावर नेताओं में से एक हैं।

तमिलनाडु में एक और डीएमके के मंत्री के यहां ईडी की छापा पड़ा है। ईडी, डीएमके के कद्दावर नेता और तमिलनाडु के मंत्री दुरई मुरुगन से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि ये छापेमारी 2019 में दर्ज एक मामले को लेकर है। यह केस दुरई के बेटे और डीएमके सांसद कथिर आनंद से जुड़ी हुई है। उनके पांच ठिकानों पर रेड डाली गई है। यह छापेमारी सुबह शुरू हुई और अब भी जारी है। ईडी के अधिकारियों ने अभी तक इस संबंध में मीडिया को कोई बयान नहीं दिया है।

End of Feed