देश

AAP ने दिल्ली में 24 मंदिरों को गिराने का दिया आदेश, BJP ने लगाया आरोप; पूनावाला बोले- आप है सबसे बड़ी हिंदू विरोधी पार्टी

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: शहजाद पूनावाला ने कहा कि 2016 से 2023 तक हस्ताक्षर वाले दस्तावेज बताते हैं कि कैसे आप के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने लगभग 24 संरचनाओं को ध्वस्त करने के लिए फतवे जारी किए। पूनावाला ने आम आदमी पार्टी पर भारत में सबसे बड़ी हिंदू विरोधी पार्टी होने का आरोप भी लगाया।

Image

BJP ने आप पर दिल्ली में हिंदू मंदिरों को तोड़ने का लगाया आरोप

Photo : ANI

Delhi Assembly Election 2025: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) पर 2016 से 2023 के बीच दिल्ली में 24 मंदिरों को गिराने का आदेश देने का आरोप लगाया है। दस्तावेजों का हवाला देते हुए पूनावाला ने कहा कि 2016 से 2023 तक आप नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में 24 मंदिरों को ध्वस्त करने के आदेश जारी किए थे। पूनावाला ने कहा कि मीडिया के माध्यम से जो दस्तावेज सार्वजनिक हुए हैं वे स्पष्ट रूप से दिखाते हैं कि इस देश और दुनिया में आम आदमी पार्टी (AAP) से ज्यादा धोखेबाज कोई पार्टी नहीं है। जो लोग दूसरों पर आरोप लगाते हैं, उनका अपना इतिहास क्या है?

सत्येंद्र जैन ने 8 मंदिरों को ध्वस्त करने का दिया आदेश- पूनावाला

शहजाद पूनावाला ने कहा कि 2016 से 2023 तक हस्ताक्षर वाले दस्तावेज बताते हैं कि कैसे आप के मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने लगभग 24 संरचनाओं को ध्वस्त करने के लिए फतवे जारी किए। पूनावाला ने आरोप लगाया कि 2016 में तत्कालीन गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने दो अज्ञात मस्जिदों को बचाने के लिए हस्तक्षेप करते हुए आठ मंदिरों को ध्वस्त करने के आदेश पर हस्ताक्षर किए थे, जिनका कोई ऐतिहासिक महत्व नहीं था। उन्होंने कहा कि 2016 में, सत्येंद्र जैन के हस्ताक्षर से 8 मंदिरों को ध्वस्त करने का फतवा जारी किया गया था, जो उस समय गृह मंत्री थे। दिलचस्प बात यह है कि सत्येंद्र जैन ने दो अज्ञात मस्जिदों को बचाने के लिए हस्तक्षेप किया, जिनकी कोई ऐतिहासिक पृष्ठभूमि नहीं थी, लेकिन उन्होंने कभी मंदिरों के बारे में नहीं बोला।

पूनावाला ने आम आदमी पार्टी पर भारत में सबसे बड़ी हिंदू विरोधी पार्टी होने का आरोप लगाया और डीएमके, टीएमसी और कांग्रेस जैसे उसके गठबंधन सहयोगियों द्वारा सनातन धर्म पर किए जा रहे हमलों पर उसकी चुप्पी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ी हिंदू विरोधी पार्टी आम आदमी पार्टी है। वे और उनके गठबंधन सहयोगी डीएमके, टीएमसी, लेफ्ट और कांग्रेस हमेशा सनातन धर्म के खिलाफ बोलते हैं, हालांकि, आप जवाब में कुछ नहीं कहती। और अब वे दावा करते हैं कि वे पुजारियों को मुआवजा देंगे।

मुख्यमंत्री आतिशी ने बीजेपी पर लगाये थे गंभीर आरोप

1 जनवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि आप ने सनातन धर्म के खिलाफ़ आवाज़ उठाई है। उन्होंने भाजपा पर राष्ट्रीय राजधानी में कई मंदिरों को गिराने का आदेश देने का आरोप लगाया। भाजपा पर हिंदू धर्म की रक्षा का दिखावा करने और अधिकारियों तथा उपराज्यपाल को मंदिरों को नष्ट करने का गुप्त निर्देश देने का आरोप लगाया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आतिशी ने कहा कि भाजपा का दोहरा चेहरा सामने आया है। उन्होंने कहा कि 22 नवंबर को धार्मिक समिति की बैठक में वेस्ट पटेल नगर, दिलशाद गार्डन, सीमापुरी, गोकलपुरी, न्यू उस्मानपुर और सुल्तानपुरी में स्थित कई मंदिरों के साथ-साथ सुंदर नगरी में स्थित बौद्ध मंदिर को भी तोड़ने का निर्णय लिया गया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article