अल फलाह विश्वविद्यालय पर बड़े एक्शन की तैयारी, केंद्रीय एजेंसियां की जांच में क्या आया?

AL Falah University: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय के परिसर को कुर्क कर सकता है। मामले में चिह्नित “अपराध से अर्जित आय” (पीएमएलए के तहत अवैध धन) के एक हिस्से का इस्तेमाल फरीदाबाद के धौज इलाके में स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय की विभिन्न इमारतों के निर्माण में किए जाने का संदेह है।

AL Falah University News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय के परिसर को कुर्क कर सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। अल फलाह विश्वविद्यालय राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल लाल किले के पास हुए कार बम विस्फोट के बाद केंद्रीय एजेंसियों की जांच के घेरे में है। आधिकारिक सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ईडी इस बात की जांच कर रही है कि क्या विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए धनराशि कथित तौर पर अपराध से अर्जित आय से हासिल की गई थी। ईडी ने अल फलाह ट्रस्ट की ओर से संचालित शिक्षण संस्थानों के छात्रों के साथ कथित धोखाधड़ी के सिलसिले में अल फलाह समूह के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को पिछले साल नवंबर में धनशोधन के आरोपों में गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने दावा किया था कि इन शिक्षण संस्थानों के पास शिक्षण के लिए आवश्यक वैध मान्यता नहीं थी।

al falah (1)

अल फलाह विश्वविद्यालय परिसर को पीएमएलए के तहत कुर्क कर सकती है ईडी

ED किस तैयारी में?

सूत्रों के मुताबिक, मामले में चिह्नित “अपराध से अर्जित आय” (पीएमएलए के तहत अवैध धन) के एक हिस्से का इस्तेमाल फरीदाबाद के धौज इलाके में स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय की विभिन्न इमारतों के निर्माण में किए जाने का संदेह है। सूत्रों ने बताया कि ईडी अल फलाह ट्रस्ट की विभिन्न चल और अचल संपत्तियों की पहचान एवं मूल्यांकन की प्रक्रिया में जुटी है, जिसके पास अल फलाह विश्वविद्यालय सहित ट्रस्ट के सभी शैक्षणिक संस्थानों का मालिकाना हक है।

End of Feed