Robert Vadra News: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

इस सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर अदालत 6 दिसंबर को सुनवाई करेगी। इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा को नौवां आरोपी बनाया गया है। अभी कोर्ट ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया है।

Robert Vadra News: प्रवर्तन निदेशालय ने लंदन में रह रहे भगोड़े डिफेंस डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।यह सेकेंड सप्लीमेंट्री चार्जशीट धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की गई। अधिकारियों के मुताबिक, पीएमएलए के तहत वाड्रा का बयान इस साल जुलाई में रिकॉर्ड किया गया था।

vadra

रॉबर्ट वाड्रा (फोटो:PTI)

इस सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर अदालत 6 दिसंबर को सुनवाई करेगी। इस मामले में रॉबर्ट वाड्रा को नौवां आरोपी बनाया गया है। अभी कोर्ट ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लिया है।फेडरल एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग एजेंसी ने रॉबर्ट वाड्रा के विदेशी वित्तीय लेनदेन और संजय भंडारी से जुड़ी प्रॉपर्टीज से कनेक्शन का आरोप लगाया है, जिस पर पहले से ही विदेश में बेनामी संपत्ति छिपाने के आरोप हैं।संजय भंडारी 2016 में भारत छोड़कर भाग गया था। दिल्ली की एक कोर्ट ने तब से उसे भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया है।

End of Feed