बिहार रेत खनन मामले में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, एलजेपी नेता से जुड़े ठिकानों पर रेड

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी के एक प्रमुख कद्दावर नेता हुलास पांडे रेत खनन मामले में वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित आरोपों के लिए जांच के दायरे में हैं।

ED Raid in Sand Mining Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) नेता हुलास पांडे से जुड़े तीन ठिकानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने कहा कि छापेमारी पटना, बेंगलुरु और दिल्ली में एक साथ की गई। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी के एक प्रमुख कद्दावर नेता हुलास पांडे रेत खनन मामले में वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित आरोपों के लिए जांच के दायरे में हैं। ईडी ने मामले की बारीकियों पर आधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

ED raid

बिहार में ED की छापेमारी

सुबह से छापेमारी शुरू

तलाशी सुबह जल्दी शुरू हुई और खबर लिखे जाने तक जारी थी। स्थानीय पुलिस टीमों के सहयोग से ईडी अधिकारियों की टीमों द्वारा तीन शहरों में संपत्तियों की गहन जांच की जा रही थी। पांडे को पार्टी प्रमुख चिराग पासवान का करीबी माना जाता है। दिसंबर 2023 में उन्होंने पार्टी के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया, क्योंकि सीबीआई ने एक आरोपपत्र में उन्हें 2012 के एक सनसनीखेज हत्या मामले में मास्टरमाइंड बताया था।

End of Feed