देश

ECI By-Election Results 2023: ऐसे देखें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल उपचुनाव के नतीजे लाइव

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 7, 2023, 07:35 PM IST

Election Commission of India (ECI) By-Election Results 2023 Uttarakhand Dumri, UP Ghosi, Jharkhand Bageshwar, West Bengal Dhupguri: इन बाई इलेक्शन के नतीजों को साल के अंत में पांच राज्यों में विस चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रित गठबंधन (एनडीए) के खिलाफ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ भारत की परीक्षा को तौर पर देखा जा रहा है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Election Commission of India (ECI) By-Election Results 2023 Uttarakhand, UP, Jharkhand, West Bengal:

छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उप-चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना (शुक्रवार) आठ सितंबर, 2023 को होगी। चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह आठ बजे से रुझान (ट्रेंड्स) आने लगेंगे, जबकि दोपहर तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन आगे है और कौन पीछे।

आप इन बाई-इलेक्शंस से जुड़ी पल-पल की कवरेज अपनी पसंदीदा हिंदी न्यूज वेबसाइट "टाइम्स नाऊ नवभारत" पर पा सकेंगे। आपको हमारी वेबसाइट के साथ सभी सोशल प्लैटफॉर्म्स (फेसबुक, एक्स - पूर्व में टि्वटर - और यूट्यूब) पर परिणाम से जुड़े सभी जरूरी अपडेट्स मिलेंगे।

ECI By Polls 2023

ECI By Polls 2023

अंग्रेजी में इन उप-चुनाव के रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स आपको हमारे सहयोगी अंग्रेजी चैनल "टाइम्स नाऊ" पर मिलेंगे, जबकि आप सबसे सटीक और आधिकारिक परिणाम भारतीय निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी पा सकेंगे। हालांकि, वहां पर जानकारी और अपडेट्स काफी देर के बाद आएंगे। ऐसे में आपके लिए सबसे सरल और सहज जरिया टाइम्स नाऊ नवभारत रहेगा।

दरअसल, इन सभी सात विस सीटों पर मंगलवार (पांच सितंबर, 2023) को हुए उप-चुनाव में अधिकांश सीटों पर भारी मतदान हुआ था। खास बात है कि इन बाई इलेक्शन के नतीजों को साल के अंत में पांच राज्यों में विस चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रित गठबंधन (एनडीए) के खिलाफ विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ भारत की परीक्षा को तौर पर देखा जा रहा है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article