Earthquake News: भारत में अरुणाचल प्रदेश में सुबह भूकंप महसूस हुआ वहीं इसके अलावा इंडोनेशिया के सुमात्रा में भी भूकंप आया है, अरुणाचल प्रदेश में 3.8 तो सुमात्रा में तीव्रता 4.6 रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में सुबह 05:06:33 बजे भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर 3.8 की तीव्रता का भूकंप आया।
अरुणाचल प्रदेश में सुबह भूकंप महसूस हुआ
अरुणाचल प्रदेश में भूकंप की तीव्रता मध्यम रही जिसके चलते फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान या बड़े पैमाने पर क्षति की कोई खबर सामने नहीं आई है।
भूकंप के ये झटके अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में महसूस किए गए हैं, भूकंप के झटके महसूस होने के बाद स्थानीय निवासियों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा
इंडोनेशिया में 4.6 तीव्रता का भूकंप
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार संडे यानी 18 मई की सुबह करीब 2 बजकर 50 मिनट पर इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में भकंप के झटके लगे हैं, भूकंप का केंद्र 58 किलोमीटर की गहराई में मिला जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। सुमात्रा में भूकंप से अभी तक किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है पर प्रशासन हालातों पर निगाह बनाए हुए है।
