LIVE

18 मई 2025 हिंदी न्यूज़: ओवैसी बोले- मुसलमान और आएसएस समंदर के दो किनारे...पाक विदेश मंत्री इसहाक डार जाएंगे चीन...पढ़ें अहम खबरें

18 मई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ईओएस-09 उपग्रह (EOS-09 satellite) के प्रक्षेपण के तीसरे चरण के दौरान तकनीकी समस्याएं देखीं, जिसके कारण वे मिशन पूरा नहीं कर सके, इसरो प्रमुख वी नारायणन ने रविवार को प्रक्षेपण के बाद वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी61) के जरिए अपना 101वां उपग्रह ईओएस-09 प्रक्षेपित किया। इसरो ने एक्स पर पोस्ट किया कि उड़ान शुरू! इसरो का 101वां प्रक्षेपण मिशन पीएसएलवी-सी61 से उड़ान भर रहा है। 101वां प्रक्षेपण पीएसएलवी-सी61 के साथ किया गया जो ईओएस-09 नामक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह लेकर गया है, जिसे सूर्य तुल्यकालिक ध्रुवीय कक्षा (एसएसपीओ) में स्थापित किया जाएगा। भारत ने शनिवार को बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया। भारत ने बांग्लादेश से आने वाले रेडीमेड गारमेंट्स, प्रोसेस्ड फूड सहित इत्यादि सामानों के आयात पर बंदरगाह प्रतिबंध लगाया है। हालांकि, यह प्रतिबंध नेपाल और भूटान जाने वाले सामानों पर नहीं लगाया गया है। अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आज ​​05:06:33 IST पर आया।

Shashank Shekhar MishraUpdated May 18, 2025, 19:51 IST
Follow on Google News
18 मई 2025 हिंदी न्यूज़: ओवैसी बोले- मुसलमान और आएसएस समंदर के दो किनारे...पाक विदेश मंत्री इसहाक डार जाएंगे चीन...पढ़ें अहम खबरें

18 मई 2025 हिंदी न्यूज़: ओवैसी बोले- मुसलमान और आएसएस समंदर के दो किनारे...पाक विदेश मंत्री इसहाक डार जाएंगे चीन...पढ़ें अहम खबरें

18 मई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ईओएस-09 उपग्रह (EOS-09 satellite) के प्रक्षेपण के तीसरे चरण के दौरान तकनीकी समस्याएं देखीं, जिसके कारण वे मिशन पूरा नहीं कर सके, इसरो प्रमुख वी नारायणन ने रविवार को प्रक्षेपण के बाद वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी61) के जरिए अपना 101वां उपग्रह ईओएस-09 प्रक्षेपित किया। इसरो ने एक्स पर पोस्ट किया कि उड़ान शुरू! इसरो का 101वां प्रक्षेपण मिशन पीएसएलवी-सी61 से उड़ान भर रहा है। 101वां प्रक्षेपण पीएसएलवी-सी61 के साथ किया गया जो ईओएस-09 नामक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह लेकर गया है, जिसे सूर्य तुल्यकालिक ध्रुवीय कक्षा (एसएसपीओ) में स्थापित किया जाएगा। भारत ने शनिवार को बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया। भारत ने बांग्लादेश से आने वाले रेडीमेड गारमेंट्स, प्रोसेस्ड फूड सहित इत्यादि सामानों के आयात पर बंदरगाह प्रतिबंध लगाया है। हालांकि, यह प्रतिबंध नेपाल और भूटान जाने वाले सामानों पर नहीं लगाया गया है। अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आज ​​05:06:33 IST पर आया।

भारत ने बांग्लादेश को दिया बड़ा झटका, रेडीमेड गारमेंट्स सहित इन वस्तुओं के आयात पर लगाया बंदरगाह प्रतिबंध

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में 3.8 तीव्रता का भूकंप

इंडोनेशिया में रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता का भूकंप

लखनऊ के मोहन होटल के ग्राउंड फ्लोर पर किचन में लगी आग

टीएमसी के शासनकाल में शिक्षकों पर हमले ने किया शर्मसार: बीजेपी अध्यक्ष

MAY 18, 2025 19:48 IST

पाक विदेश मंत्री इसहाक डार जाएंगे चीन

Ishaq Dar to visit China: ऑपरेशन सिंदूर में तगड़ी चोट खाए पाकिस्तान को अब चीन का ही सहारा है। भारत की कार्रवाई के बाद बड़ा सैन्य नुकसान झेलने के बाद पाकिस्तान अब चीन के साथ मिलकर नई खिचड़ी पका रहा है। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार सोमवार को चीन की यात्रा करेंगे, जहां उनके चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करने की उम्मीद है। जियो न्यूज की खबर के अनुसार, अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी भी डार और वांग के साथ त्रिपक्षीय बैठक में भाग लेने के लिए 20 मई को चीन पहुंचेंगे।
MAY 18, 2025 19:03 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह बिहार में जन सुराज पार्टी में शामिल हुए

पूर्व केंद्रीय मंत्री आर सी पी सिंह बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले रविवार को प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में शामिल हो गए। सिंह ने अपनी पार्टी 'आप सबकी आवाज' का जन सुराज में विलय करने की भी घोषणा की। पूर्व नौकरशाह सिंह ने महज छह महीने पहले ही खुद की पार्टी बनाई थी। किशोर और सिंह, दोनों ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अलग होने से पहले जनता दल (यूनाइटेड) में थे। पूर्व चुनावी रणनीतिकार किशोर, 2020 में जद(यू) से निष्कासित किये जाने से पहले नीतीश नीत पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में सेवा दे चुके सिंह जद(यू) में कई प्रमुख संगठनात्मक पदों पर रहे थे और यहां तक कि संक्षिप्त अवधि के लिए इसका नेतृत्व भी किया।
MAY 18, 2025 18:45 IST

सिंध में लश्कर-ए-तैयबा आतंकी रजाउल्लाह निजामनी ढेर

लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी रजाउल्लाह निजामनी उर्फ ​​अबू सैउल्लाह को रविवार को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों ने मार गिराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। निजामनी 2006 में आरएसएस मुख्यालय पर हमले के पीछे का साजिशकर्ता था। अधिकारियों ने बताया कि निजामनी जिसे पाकिस्तानी सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई थी, आज दोपहर सिंध के मतली में अपने आवास से निकला था और एक क्रॉसिंग के पास हमलावरों ने उसे गोली मार दी।
MAY 18, 2025 17:54 IST

कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारियां तेज

कैलाश मानसरोवर यात्रा इस साल जून से नाथुला के रास्ते फिर से शुरू होने वाली है। 2017 में डोकलाम गतिरोध और कोविड-19 महामारी के कारण पांच साल तक निलंबित रहा था। सिक्किम में भारत-चीन सीमा के माध्यम से अंतिम तैयारियां जोरों पर है जिसमें बुनियादी ढांचे का निर्माण पूरा होने वाला है। निर्माण कार्यों के श्रम प्रभारी सुनील कुमार के अनुसार, अनुकूलन केंद्रों का जीर्णोद्धार और पुनर्निर्माण अगले चार से पांच दिनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है।
MAY 18, 2025 16:51 IST

बांग्लादेश की मशहूर अभिनेत्री नुसरत फारिया गिरफ्तार

बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार शेख हसीना से जुडे़ हर शख्स को गिरफ्तार करने पर आमादा है। ऐसे ही एक मामले में बांग्लादेश की मशहूर अभिनेत्री नुसरत फारिया को हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हिरासत में लिया गया है। उनका कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने एक फिल्म में अपदस्थ बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना का किरदार निभाया था। जब फारिया देश छोड़ने की कोशिश कर रही थीं, तभी उन्हें एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। जुलाई में हुए विद्रोह को लेकर हत्या के प्रयास के मामले में 29 अप्रैल को नुसरत फारिया समेत कई अभिनेताओं पर मामला दर्ज किया गया था।
MAY 18, 2025 16:14 IST

जासूस यूट्यूबर का खुद का वीडियो सामने आया, निष्कासित पाकिस्तानी अधिकारी से संबंध हुए उजागर

Spy YouTuber Jyoti Malhotra: पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर कई नए खुलासे हो रहे हैं। गिरफ्तारी के बाद उसके वीडियो की जांच की गई और इनमें से एक वीडियो में भारत में उच्चायोग में एक पाकिस्तानी अधिकारी से उनके संबंधों का खुलासा हुआ। पिछले साल, ज्योति मल्होत्रा ​​ने इफ्तार डिनर में शामिल होने के लिए पाकिस्तान उच्चायोग से मिले विशेष निमंत्रण को स्वीकार किया था। इसके बाद उसने इस कार्यक्रम का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह उच्चायोग के एक अधिकारी के साथ सहजता से बातचीत करती दिखाई दे रही है जिसका नाम दानिश है। इससे पता चलता है कि उनके बीच पहले से ही जान-पहचान थी।
MAY 18, 2025 15:54 IST

RSS पर ओवैसी का बयान

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मुसलमानों के प्रति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के बयानों को खारिज कर दिया। ओवैसी ने कहा कि आरएसएस और मुसलमान समंदर के दो किनारे हैं जो कभी नहीं मिल सकते। ओवैसी ने यह भी कहा कि आरएसएस भारत की विविधता को नष्ट करना चाहता है। ओवैसी ने पीटीआई वीडियो को दिए साक्षात्कार में कहा, आप भले ही नजदीकी बताने वाली बातें कर रहे हों, लेकिन ये आपके ही लोग हैं जो यह (मुस्लिम विरोधी) तमाशा कर रहे हैं। अगर आपको लगता है कि वे गलत हैं, तो आप उन्हें क्यों नहीं रोक रहे।
MAY 18, 2025 14:55 IST

अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी ने मिथुन चक्रवर्ती को जारी किया कारण बताओ नोटिस

मुंबई के मलाड स्थित एरंगल गांव में अवैध निर्माण को लेकर बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) की पी-नॉर्थ वार्ड ने अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
यह नोटिस 10 मई को जारी हुआ था, जिसमें मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अवैध निर्माण का हवाला दिया गया है। बीएमसी का आरोप है कि बिना अनुमति के ग्राउंड-प्लस-मेजनाइन फ्लोर वाले दो स्ट्रक्चर, एक ग्राउंड फ्लोर का ढांचा और तीन अस्थायी यूनिट्स बनाई गई हैं। इन यूनिट्स में ईंट, लकड़ी की पट्टियां, कांच की दीवारें और एसी शीट्स की छतें इस्तेमाल की गई हैं, जो नियमों का उल्लंघन है। बीएमसी ने चेतावनी दी है कि अगर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो धारा 475 ए के तहत कानूनी और ढांचा तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
बीएमसी से नोटिस मिलने के बाद अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने प्रतिक्रिया दी और कहा, “मैंने कोई अवैध निर्माण नहीं करवाया। कई लोगों को नोटिस भेजे गए हैं और हम अपना जवाब भेज रहे हैं।
MAY 18, 2025 14:40 IST

भारत का सैन्य प्रभुत्व आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन मॉडल का परिणाम है: फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि भारत के पास सर्वश्रेष्ठ रक्षा क्षमताएं हैं और देश का सैन्य प्रभुत्व 2014 में शुरू किए गए आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन मॉडल का परिणाम है।
फडणवीस ने नागपुर जिले के खापरखेडा गांव में 'तिरंगा यात्रा' के बाद पत्रकारों से कहा कि दुनिया को भी अब यह एहसास हो गया है कि भारत के पास सबसे अच्छी रक्षा प्रौद्योगिकी है।
MAY 18, 2025 13:18 IST

भाजपा लगातार जीत रही है क्योंकि विपक्ष नाकाम है: ओवैसी

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लगातार चुनावी जीत को विपक्ष की विफलता और हिंदू मतदाताओं के एकजुट होने का परिणाम बताया है।
उन्होंने यह भी कहा कि उन पर मोदी विरोधी मतदाताओं के बीच सेंध लगाने का आरोप लगाना गलत है। ओवैसी ने शनिवार को ‘पीटीआई वीडियो’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘मुझ पर आरोप कैसे लगाया जा सकता है, बताइए?’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि मैं 2024 के लोकसभा चुनाव में हैदराबाद, औरंगाबाद, किशनगंज और कुछ अन्य सीटों पर चुनाव लड़ता हूं और भाजपा को 240 सीट मिलती हैं तो क्या मैं जिम्मेदार हूं?’’ ओवैसी ने कहा, ‘‘भाजपा सत्ता में आ रही है, क्योंकि विपक्ष नाकाम है। भाजपा चुनाव जीत रही है, क्योंकि इसने लगभग 50 प्रतिशत हिंदू मतों को अपने पक्ष में कर लिया है।’’
MAY 18, 2025 13:16 IST

चारमीनार के पास बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 17 लोगों की मौत

हैदराबाद स्थित ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में भीषण आग लग गई। अस्पताल के सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए का प्रयास जारी है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, फायर विभाग को सुबह 6 बजकर 30 मिनट के आसपास आग की सूचना मिली थी, जिसके बाद बचाव दल मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया। इस दौरान करीब 20 से अधिक लोग बेहोशी की हालत में मिले, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों की संख्या में इजाफा होने के कयास लगाए जा रहे हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया।
MAY 18, 2025 08:35 IST

ईओएस-09 मिशन हुआ फेल, इसरो प्रमुख बोले 'हम वापसी करेंगे'

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का ईओएस-09 मिशन तीसरे चरण में चूक गया। इसकी जानकारी इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने दी। इसे पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी-सी61) से लॉन्च किया गया था, जो कुछ ही मिनटों में असफल हो गया। आधिकारिक एक्स पोस्ट में बताया गया कि आज 101वां प्रक्षेपण प्रयास किया गया, पीएसएलवी-सी61 का प्रदर्शन दूसरे चरण तक सामान्य रहा। तीसरे चरण में तकनीकी ऑब्जर्वेशन के कारण मिशन पूरा नहीं हो पाया। इसरो प्रमुख डॉ. वी. नारायणन ने जानकारी दी कि पीएसएलवी के चार चरणों में से पहले दो चरणों का प्रदर्शन सामान्य रहा, लेकिन तीसरे चरण में तकनीकी खामी के कारण मिशन को पूरा नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा, "हम विश्लेषण के बाद वापसी करेंगे।" इसरो ने एक्स पर लिखा, "पीएसएलवी-सी61 का प्रदर्शन दूसरे चरण तक सामान्य रहा। तीसरे चरण में एक तकनीकी ऑब्जर्वेशन के कारण मिशन पूरा नहीं हो पाया।
MAY 18, 2025 08:34 IST

ISRO ने पीएसएलवी-सी61 से अपना 101वां उपग्रह ईओएस-09 किया प्रक्षेपित

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने रविवार को ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी61) के जरिए अपना 101वां उपग्रह ईओएस-09 प्रक्षेपित किया। इसरो ने एक्स पर पोस्ट किया कि उड़ान शुरू! इसरो का 101वां प्रक्षेपण मिशन पीएसएलवी-सी61 से उड़ान भर रहा है। 101वां प्रक्षेपण पीएसएलवी-सी61 के साथ किया गया जो ईओएस-09 नामक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह लेकर गया है, जिसे सूर्य तुल्यकालिक ध्रुवीय कक्षा (एसएसपीओ) में स्थापित किया जाएगा।
MAY 18, 2025 06:16 IST

टीएमसी के शासनकाल में शिक्षकों पर हमले ने किया शर्मसार: बीजेपी अध्यक्ष

MAY 18, 2025 06:16 IST

लखनऊ के मोहन होटल के ग्राउंड फ्लोर पर किचन में लगी आग

MAY 18, 2025 06:15 IST

इंडोनेशिया में रिक्टर पैमाने पर 4.6 तीव्रता का भूकंप

MAY 18, 2025 06:15 IST

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में 3.8 तीव्रता का भूकंप

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आज ​​05:06:33 IST पर आया।
MAY 18, 2025 06:14 IST

भारत ने बांग्लादेश को दिया बड़ा झटका, रेडीमेड गारमेंट्स सहित इन वस्तुओं के आयात पर लगाया बंदरगाह प्रतिबंध

भारत ने शनिवार को बांग्लादेश को बड़ा झटका दिया। भारत ने बांग्लादेश से आने वाले रेडीमेड गारमेंट्स, प्रोसेस्ड फूड सहित इत्यादि सामानों के आयात पर बंदरगाह प्रतिबंध लगाया है। हालांकि, यह प्रतिबंध नेपाल और भूटान जाने वाले सामानों पर नहीं लगाया गया है।