देश

Earthquake News: भारत के अरुणाचल प्रदेश में तो इंडोनेशिया के सुमात्रा में लगे भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

Arunachal Pradesh Earthquake:भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य में भूकंप के झटके महसूस किए गए वहीं इंडोनेशिया के सुमात्रा में भी भूकंप आया है।

Image

अरुणाचल प्रदेश में सुबह भूकंप महसूस हुआ

Earthquake News: भारत में अरुणाचल प्रदेश में सुबह भूकंप महसूस हुआ वहीं इसके अलावा इंडोनेशिया के सुमात्रा में भी भूकंप आया है, अरुणाचल प्रदेश में 3.8 तो सुमात्रा में तीव्रता 4.6 रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में सुबह 05:06:33 बजे भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर 3.8 की तीव्रता का भूकंप आया।

अरुणाचल प्रदेश में भूकंप की तीव्रता मध्यम रही जिसके चलते फिलहाल किसी जानमाल के नुकसान या बड़े पैमाने पर क्षति की कोई खबर सामने नहीं आई है।

भूकंप के ये झटके अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में महसूस किए गए हैं, भूकंप के झटके महसूस होने के बाद स्थानीय निवासियों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा

इंडोनेशिया में 4.6 तीव्रता का भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार संडे यानी 18 मई की सुबह करीब 2 बजकर 50 मिनट पर इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा में भकंप के झटके लगे हैं, भूकंप का केंद्र 58 किलोमीटर की गहराई में मिला जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 मापी गई। सुमात्रा में भूकंप से अभी तक किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है पर प्रशासन हालातों पर निगाह बनाए हुए है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें