Earthquake Alert Today in Hindi 15 February 2026: रविवार को सुबह-सुबह भारत में भूकंप के चार झटके लगे हैं। National Center for Seismology तीन झटके सिक्किम में आए हैं, जबकि चौथा झटका त्रिपुरा में आया है। सिक्किम के नामची और मंगन में भूकंप आया है। भारत के साथ-साथ अमेरिका, अफगानिस्तान, म्यांमार और पुर्तगाल में भूकंप के झटके लगे हैं। Euro-Mediterranean Seismological Centre के अनुसार पुर्तगाल में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया है।
भूकंप से आज कितना नुकसान
रविवार को जो भूकंप के झटके आए हैं, वो ज्यादा तेज नहीं है। भारत के सिक्किम में हल्के झटके लगे हैं, अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा 4.3 की तीव्रता से भूकंप आया है। अफगानिस्तान में हल्के नुकसाम की खबर है, हालांकि किसी के जान जाने की रिपोर्ट नहीं है। वहीं म्यांमार. चिली और पुर्तगाल में भी हल्का झटका ही लगा है। वहां से भी नुकसान की खबर नहीं है।
15 फरवरी को कहां-कहां भूकंप आया?
| देश/राज्य | भूकंप का समय | भूकंप की गहराई | भूकंप की तीव्रता |
| ऊपरी सुबनसिरी, अरुणाचल प्रदेश | 09:55:56 IST | 10 KM | 3.2 |
| म्यांमार | 08:17:20 IST | 100 KM | 4.5 |
| नामची, सिक्किम | 06:58:07 IST | 5 KM | 2.4 |
| गोमती, त्रिपुरा | 06:38:03 IST | 10 KM | 2.6 |
| ओक्लाहोमा, अमेरिका | 02:27:58.8 UTC | 10 KM | 2.9 |
| जावा, इंडोनेशिया | 01:54:51.0 UTC | 231 KM | 2.6 |
| नामची, सिक्किम | 05:26:30 IST | 5 KM | 2.4 |
| मंगन, सिक्किम | 05:10:14 IST | 5 KM | 2.2 |
| अफगानिस्तान | 15 04:28:14 IST | 110 KM | 4.3 |
| म्यांमार | 00:52:42 IST | 25 KM | 3.2 |
| म्यांमार | 00:26:53 IST | 80 KM | 3.2 |
| अपतटीय अराउकेनिया, चिली | 00:09:57.0 UTC | 31 KM | 2.7 |
| अजोरेस द्वीप समूह, पुर्तगाल | 00:12:08.4 UTC | 5 KM | 2.6 |
भूकंप से हर साल कितना नुकसान?
औसतन दुनिया में भूकंपों से हर साल लगभग 40 से 60 अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 3 से 5 लाख करोड़ रुपये) का आर्थिक नुकसान होता है। उदाहरण के तौर पर, 2011 का जापान का तोहोकू भूकंप और 2023 का तुर्की-सीरिया भूकंप सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान छोड़ गए। हर साल औसतन 10,000 से 20,000 लोगों की मौत भूकंप से हो सकती है, लेकिन यह संख्या साल-दर-साल बहुत बदलती है। कुछ वर्षों में यह संख्या बहुत कम रहती है, जबकि किसी बड़े आपदा वर्ष में यह लाखों तक पहुंच सकती है। भूकंप स्वयं कम और इमारतों का गिरना, आग लगना, सुनामी और भूस्खलन ज्यादा नुकसान करते हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
