देश

Earthquake Today in India 13 April: भारत में आज कहां-कहां भूकंप आया, कितनी थी तीव्रता, कहां था केंद्र?

Earthquake Today in India 13 April: भारत में आज कहां-कहां भूकंप आया? क्या दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब और बिहार में भी भूकंप के झटके लगे हैं?

Image

भारत में आज कहां भूकंप आया

Earthquake Today in India 13 April: भारत में आज कहां भूकंप आया है? भारत में आज दो राज्यों में भूकंप के झटके लगे हैं। सोमवार सुबह सिक्किम और मणिपुर में भूकंप के झटके लगे। मणिपुर में भूकंप की तीव्रता 3.6 थी। वहीं सिक्किम में आए भूकंप की तीव्रता 2.6 थी। दोनों ही जगहों पर नुकसान की खबर नहीं है। दिल्ली समेत बाकी राज्यों में भूकंप की कोई घटना दर्ज नहीं हुई है।

भारत में 13 अप्रैल को भूकंप कहां आया? (Where Did Earthquakes Hit on April 13 In India)

03:43:27
आज कहां भूकंप आयाभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
सिक्किम2.604:51:50 AM15 KMमांगन
मणिपुर3.650 KMचुराचांदपुर

दुनिया में 13 अप्रैल को कहां भूकंप आया? (April 13 Tremors Worldwide)

दुनिया में आज कहां भूकंप आयाभूकंप की तीव्रतासमयगहराईकेंद्र/प्रभावित क्षेत्र
अफगानिस्तान4.505:24:22190 KM36.399, 71.010
सोलोमन आइलैंड्स4.603:18:3910 KM11.776°S 163.538°E

कहां है सोलोमन आइलैंड्स और यहां क्यों आते हैं ज्यादा भूकंप?

प्रशांत महासागर में स्थित सोलोमन आइलैंड्स दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां भूकंप अक्सर आते रहते हैं। इसका मुख्य कारण इस देश की भौगोलिक स्थिति है। यह क्षेत्र पृथ्वी के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र Pacific Ring of Fire में आता है, जहां पृथ्वी की कई टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती और खिसकती रहती हैं।

सोलोमन आइलैंड्स के आसपास समुद्र के नीचे Pacific Plate और Australian Plate जैसी बड़ी प्लेटें लगातार एक-दूसरे के नीचे धंसती रहती हैं। इस प्रक्रिया में जमीन के भीतर भारी दबाव बनता है और जब यह दबाव अचानक निकलता है, तो भूकंप के रूप में झटके महसूस होते हैं। यही कारण है कि इस क्षेत्र में मध्यम से लेकर बहुत तेज तीव्रता वाले भूकंप बार-बार दर्ज किए जाते हैं।

समुद्र के भीतर आने वाले भूकंप के कारण यहां सुनामी का खतरा भी बना रहता है। इसलिए जब भी इस क्षेत्र में तेज भूकंप आता है, तो अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां तुरंत चेतावनी जारी कर देती हैं ताकि लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय ... और देखें

End of Article