Earthquake News Today in Hindi 14 February 2026: शनिवार 14 फरवरी को भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके लगे, जिसमें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और सिक्किम शामिल हैं। सिक्किम में ये लगातार चौथा दिन है, जब भूकंप आया है। भारत के अलावा तिब्बत, म्यांमार, अमेरिका, फ्रांस, इंडोनेशिया समेत कई देशों में धरती हिली है। कहीं भूकंप के तेज झटके लगे हैं तो कहीं हल्का।
14 फरवरी 2026 को कहां-कहां भूकंप आया?
| देश/राज्य | भूकंप का समय | भूकंप की गहराई | भूकंप की तीव्रता |
| बालोद, छत्तीसगढ़ | 15:16:52 IST | 10 KM | 2.7 |
| नागपुर, महाराष्ट्र | 14:30:15 IST | 5 KM | 3.1 |
| मंगन, सिक्किम | 14:16:11 IST | 5 KM | 2.8 |
| म्यांमार | 13:14:19 IST | 80 KM | 2.8 |
| पश्चिम कार्बी आंगलोंग, असम | 07:48:16 IST | 5 KM | 3.3 |
| दक्षिणी युकोन क्षेत्र, कनाडा | 04:04:01 UTC | 5 KM | 4.0 |
| पोटोसी, बोलीविया | 04:01:29.0 UTC | 186 KM | 4.0 |
| मध्य तुर्की | 03:38:06.1 UTC | 5 KM | 2.1 |
| सिसिली, इटली | 03:59:40.4 UTC | 23 KM | 2.6 |
| तिब्बत | 06:27:13 IST | 10 KM | 4.0 |
| फ्रांस | 00:12:13 UTC | 0 KM | 2.2 |
| इंडोनेशिया | 00:19:12 UTC | 38 KM | 2.9 |
| पश्चिमी टेक्सास, अमेरिका | 00:51:33 UTC | 7KM | 2.7 |
| पश्चिमी शीजांग (तिब्बत) | 00:57:17 UTC | 139 KM | 4.3 |
| क्रीट, ग्रीस | 01:09:13 UTC | 31 KM | 3.2, |
| चियापास, मेक्सिको | 01:52:07 UTC | 143 KM | 4.2 |
| पश्चिमी तुर्की | 01:59:2 UTC | 9 KM | 2.9 |
| स्पेन | 02:15:19 UTC | 24 KM | 1.8 |
| फ्लोरेस सागर | 01:35:07 UTC | 31 KM | 2.5 |
| मोना पैसेज, प्यूर्टो रिको | 01:10:10 UTC | 116 KM | 3.6 |
| केपुलाउअन तलाउद, इंडोनेशिया | 01:02:19 UTC | 81 KM | 4.8 |
| सुम्बावा क्षेत्र, इंडोनेशिया | 00:46:45 UTC | 90 KM | 3.9 |
| सैन जुआन, अर्जेंटीना | 00:40:37 UTC | 134 KM | 2.5 |
असम में भी लगे झटके
National Center for Seismology के अनुसार असम के पश्चिम कार्बी में आज 7 बजकर 48 मिनट पर भूकंप आया। वहीं Euro-Mediterranean Seismological Centre ने दुनिया के कई हिस्सों में भूकंप की पुष्टि की है। इंडोनेशिया, तुर्की, ग्रीस, अमेरिका, मेक्सिको और चिली सहित कई क्षेत्रों में हल्के से मध्यम तीव्रता के झटके दर्ज किए गए हैं।
तुर्की और इंडोनेशिया में कई झटके
14 फरवरी 2026 को दुनिया के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए। इंडोनेशिया, तुर्की, ग्रीस, अमेरिका, मेक्सिको, चिली, फ्रांस और हवाई क्षेत्र सहित कई स्थानों पर झटके महसूस किए गए। अधिकांश भूकंपों की तीव्रता 1.2 से 4.8 के बीच रही, जबकि सबसे अधिक 4.8 तीव्रता का झटका इंडोनेशिया के केपुलाउअन तलाउद क्षेत्र में दर्ज किया गया। तुर्की और इंडोनेशिया में अपेक्षाकृत अधिक बार झटके आए।
