देश

Earthquake Today: देश में फिर आया भूकंप, यहां हिली जोर से धरती, 4.5 थी तीव्रता

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 19, 2023, 09:22 PM IST

Earthquake Today: भारत में हाल के दिनों में कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा, यूपी में हाल के दिनों में कई बार भूकंप के झटके लगे हैं। ये भूकंप के झटके काफी तेज थे।

Image

अंडमान में आया भूकंप

Photo : ANI

Earthquake Today: देश में एक बार फिर से भूकंप के झटके लगे हैं। इस बार भूकंप की तीव्रता 4.5 थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार शाम को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास अंडमान सागर में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप शाम 7:36 बजे 120 किमी की गहराई पर आया।

कहां और कब आया भूकंप

एनसीएस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा- "भूकंप की तीव्रता: 4.5, 19-11-2023 को 18:36:46 IST पर आया, अक्षांश: 9.94 और लंबाई: 93.89, गहराई: 120 किलोमीटर, स्थान: अंडमान सागर, भारत।"

हाल के दिनों में कई बार लगे हैं भूकंप के झटके

भारत में हाल के दिनों में कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। दिल्ली, उत्तराखंड, बिहार, हरियाणा, यूपी में हाल के दिनों में कई बार भूकंप के झटके लगे हैं। ये भूकंप के झटके काफी तेज थे। एनसीएस के मुताबिक, इससे पहले गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के डोडा में 3.9 तीव्रता का भूकंप आया था।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article