दुनिया

फिलीपींस में 6.7 तीव्रता का भूकंप, सामने आया हैरान करने वाला Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2023, 09:29 PM IST

Earthquake in Philippines: सामने आए वीडियो में दो बड़े मॉल की छतें गिरती एवं खंभे हिलते दिखाई दे रहे हैं और लोग डर के कारण चिल्ला रहे हैं। एसएम सिटी जनरल सांटोस मॉल और रॉबिन्सन जेन सैन मॉल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

Image

फिलीपींस में भयानक भूकंप

Photo : AP

Earthquake in Philippines: दक्षिणी फिलीपीन में शुक्रवार को शक्तिशाली भूकंप के कारण कुछ इमारतों की छतें गिर गईं। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। भूकंप के झटके महसूस होते ही अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी-अपनी जान बचाने के लिए बचते नजर आए।

भूकंप के कारण किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है और सुनामी की कोई चेतावनी नहीं दी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि 6.7 तीव्रता का भूकंप फिलीपीन के दक्षिणी सिरे पर बुरियास से 26 किलोमीटर (16 मील) दूरी पर आया। उसने बताया कि भूकंप का केंद्र 78 किलोमीटर (48 मील) गहराई में था।

बड़े मॉल की गिरीं छतें

सोशल मीडिया पर साझा की गईं वीडियो में दो बड़े मॉल की छतें गिरती एवं खंभे हिलते दिखाई दे रहे हैं और लोग डर के कारण चिल्ला रहे हैं। एसएम सिटी जनरल सांटोस मॉल और रॉबिन्सन जेन सैन मॉल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इस दौरान किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशांत रिंग ऑफ फायर पर स्थित होने के कारण फिलीपीन में अकसर भूकंप आते हैं और ज्वालामुखी विस्फोट होता है। रिंग ऑफ फायर धनुष के आकार की वह रेखा है जो प्रशांत महासागर के उस हिस्से में हैं जहां सबसे ज्यादा सक्रिय ज्वालामुखी हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!