26 सितंबर को UNGA के सत्र को संबोधित करेंगे एस जयशंकर, 81वें सत्र की अध्यक्षता करेगा बांग्लादेश

यूएनजीए के 81वें सत्र की शुरुआत आठ सितंबर से हो रही है जबकि 193 सदस्यों वाली महासभा के चर्चा सत्र का आयोजन 22 से 28 सितंबर के बीच होगा। कार्यक्रम के अनुसार जयशंकर का संबोधन 26 सितंबर को दोपहर बाद हो सकता है।

S Jaishankar UNGA Address: विदेश मंत्री एस जयशंकर 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र को संबोधित करेंगे। वक्ताओं की शुक्रवार को संशोधित अस्थायी सूची के मुताबिक संबोधन का उनका क्रम 26 सितंबर को आएगा। यूएनजीए के 81वें सत्र की शुरुआत आठ सितंबर से हो रही है जबकि 193 सदस्यों वाली महासभा के चर्चा सत्र का आयोजन 22 से 28 सितंबर के बीच होगा। कार्यक्रम के अनुसार जयशंकर का संबोधन 26 सितंबर को दोपहर बाद हो सकता है।

S jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर।

22 सितंबर को होगा ट्रंप का संबोधन

पिछले साल भी जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र के मंच से वैश्विक नेताओं को संबोधित किया था। आम चर्चा की शुरुआत 22 सितंबर को होगी और पहला संबोधन ब्राजील का होगा, जिसके बाद अमेरिका अपनी बात रखेगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र की अध्यक्षता बांग्लादेश करेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 22 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रतिष्ठित मंच से विश्व नेताओं को संबोधित करेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास और कार्यालय ’व्हाइट हाउस’ में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान संयुक्त राष्ट्र में यह ट्रंप का दूसरा संबोधन होगा।

End of Feed