Dwarka Expressway Open Today: आज से द्वारका एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, पीएम मोदी करेंगे हरियाणा खंड का उद्घाटन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2024, 08:35 AM IST

Dwarka Expressway Open Today: द्वारका एक्सप्रेसवे का हरियाणा खंड आज आम जनता कौ सौंप दिया जाएगा। पीएम मोदी आज इस 19 किमी लंबे खंड का उद्घाटन करेंगे।

Dwarka Expressway Open Today: द्वारका एक्सप्रेसवे पर आज से गाड़ियां फर्राटा भरने को तैयार हैं। सोमवार को इस एक्सप्रेसवे का हरियाणा खंड आम जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन करने वाले हैं। इस खंड की लंबाई 19 किमी है। इसके चालू होने से एनएच-48 और गुरुग्राम के बीच ट्रैफिक में राहत मिलेगी। इस एक्सप्रेसवे से इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और गुरुग्राम को सीधी कनेक्टिविटी भी मिलेगी।

dwarka expressway

द्वारका एक्सप्रेस आज से हो जाएगा चालू

द्वारका एक्सप्रेसवे का हरियाणा खंड

प्रधानमंत्री ऐतिहासिक द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन करेंगे। इससे राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर दिल्ली और गुरुग्राम के बीच यातायात को सुचारू करने और भीड़भाड़ को कम करने में मदद मिलेगी। आधिकारिक बयान के अनुसार आठ लेन वाले द्वारका एक्सप्रेसवे का 19 किलोमीटर लंबा हरियाणा खंड लगभग 4,100 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसके अनुसार यह दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और गुरुग्राम बाईपास से सीधा संपर्क भी प्रदान करेगा।

End of Feed