'जीत के बेहद करीब थे, फिर क्या हो गया?' DUSU में हार पर राहुल गांधी ने कन्हैया कुमार से पूछा सवाल

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में NSUI के खराब प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और NSUI पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नतीजों की समीक्षा की। बैठक में कन्हैया कुमार, विनोद जाखड़ और के.सी. वेणुगोपाल शामिल हुए। उम्मीदवार चयन, टिकट वितरण, चुनाव प्रचार और कैंपस संगठन की रणनीति पर चर्चा हुई।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI के खराब प्रदर्शन के बाद पार्टी के भीतर मंथन का दौर जारी है। इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को NSUI और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर चुनावी नतीजों की समीक्षा की। बैठक में NSUI प्रभारी कन्हैया कुमार, NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल शामिल हुए।

rahul gandhi (13)

DUSU हार की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैय्या कुमार से पूछे कड़े सवाल। PTI

DUSU चुनाव में NSUI केंद्रीय पैनल की चारों सीटों पर जीत दर्ज नहीं कर सकी। ABVP ने चार में से तीन पदों पर जीत हासिल की, जबकि NSUI के बागी उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। इस नतीजे के बाद पार्टी के भीतर उम्मीदवार चयन, टिकट वितरण और चुनावी रणनीति को लेकर सवाल उठे हैं।

End of Feed