दुबई जा रहे SpiceJet के विमान को कराची हवाई अड्डे पर उतारा गया, सामने आई ये वजह

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2023, 09:05 AM IST

SpiceJet Flight Emergency Landing: मंगलवार को नई दिल्ली में एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा था कि अहमदाबाद से दुबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के विमान को कराची की ओर मोड़ दिया गया।

SpiceJet Flight Emergency Landing: अहमदाबाद से दुबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के एक विमान को आपात चिकित्सकीय कारण से कराची के जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्पाइसजेट की उड़ान एसजी-15 को मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे यहां आपात स्थितियों में उतरा गया और एक यात्री को चिकित्सा सहायता दी गई। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने कहा कि बोइंग 737 विमान अहमदाबाद से दुबई जा रहा था, तभी 27 वर्षीय यात्री धारवाल धर्मेश को संभवत: दिल का दौरा पड़ा और उसे चिकित्सकीय सहायता की जरूरत थी।

Spicjet

स्पाइसजेट (फाइल फोटो)

यात्री को दी गई आपात चिकित्सा मदद

उन्होंने कहा कि सीएए की एक मेडिकल टीम ने यात्री को आपात चिकित्सा सहायता दी। यात्री का शुगर लेवल गिर गया था और दिल की धड़कन असामान्य थीं। अधिकारी ने कहा कि उपचार के बाद यात्री ठीक हो गया है। विमान में ईंधन भर दिया गया है और अब वह दुबई के लिए उड़ान भरेगा।

End of Feed