डार्कनेट, क्रिप्टोकरेंसी के जरिए हो रही थी ड्रग्स तस्करी, एनसीबी ने किया गिरोह का भंडाफोड़

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 6, 2023, 06:05 PM IST

सूत्रों के अनुसार मादक पदार्थों की तस्करी में डार्कनेट, क्रिप्टोकरेंसी, डिजिटल मीडिया, यूपीआई और नकली केवाईसी दस्तावेजों के साथ-साथ डाक और कूरियर सेवाओं का उपयोग भी शामिल है।

Drug Racket Through DarkNet: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूर ने एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो डार्कनेट और क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर कई देशों के साथ ही भारत के कई राज्यों में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था। सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश में मादक पदाथों की तस्करी को खत्म करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के तहत, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की निगरानी में ब्यूरो अभियान चला रहा है।

Drugs Racket on Darknet

डार्कनेट, क्रिप्टोकरेंसी के जरिए हो रही थी ड्रग्स तस्करी

सूत्रों ने बताया कि इस गिरोह के तार अमेरिका, नीदरलैंड और कनाडा के साथ ही भारत में पश्चिम बंगाल, गुजरात, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और असम राज्यों से भी जुड़े थे। उन्होंने कहा कि अपनी तरह के पहले अभियान में इस गिरोह का भंडाफोड़ किया गया और इसमें ‘‘डार्कनेट’’ के साथ ही तस्करों द्वारा चलाए जा रहे सोशल मीडिया और होम डिलीवरी नेटवर्क पर का पता लगाया गया।

End of Feed