पनामा के ध्वज वाले ऑयल टैंकर पर ड्रोन से हमला, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बोले-सभी 22 भारतीय क्रू सुरक्षित

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उन्हें बताते हुए खुशी हो रही है कि सभी चालक दल के सभी 22 भारतीय सदस्य कथित रूप से सुरक्षित हैं। हम हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और नाविकों की सुरक्षा के लिए हम जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ संपर्क में हैं।

Tanker MT GEM NO 2 : केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने बताया है कि नौ अक्टूबर को शारजाह एंकोरेज में पनामा के ध्वज वाले क्रूड ऑयल टैंकर MTGEM NO. 2 पर एक ड्रोन हमला हुआ। इस जहाज के चालक दल के समस्यों में 22 नागरिक सवार थे। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि उन्हें बताते हुए खुशी हो रही है कि सभी चालक दल के सभी 22 भारतीय सदस्य कथित रूप से सुरक्षित हैं। हम हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और नाविकों की सुरक्षा के लिए हम जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ संपर्क में हैं।

ship

भारतीय चालक दल वाले ऑयल टैंकर पर हमला। -प्रतीकात्मक तस्वीर

घटना के बाद जहाज में आग लग गई

इसी घटना के बारे में यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) एजेंसी ने बताया है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अल जजीरा अल हमरा से लगभग 13 समुद्री मील (24 किलोमीटर) दूर एक जहाज पर प्रोजेक्टाइल (विस्फोटक या मिसाइल जैसा हथियार) से हमला हुआ। UKMTO ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि इस घटना के बाद जहाज में आग लग गई।

End of Feed