भारत के डिफेंस पावर को मिली नई धार: DRDO ने पिनाका LRGR का किया सफल टेस्ट; 60 किमी दूर लक्ष्य पर सटीक वार

भारतीय सेना ने डीआरडीओ से ऐसी रॉकेट प्रणाली विकसित करने को कहा था, जो कम से कम 60 किलोमीटर दूर मौजूद लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से निशाना बना सके। जिसके बाद अब इस प्रणाली का परीक्षण किया गया।

भारत ने स्वदेशी रक्षा तकनीक के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने बुधवार को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (एलआरजीआर) का सफल परीक्षण किया। इस परीक्षण के दौरान रॉकेट ने तय किए गए सभी हवाई युद्धाभ्यास सफलतापूर्वक पूरे किए और निर्धारित लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया। यह परीक्षण 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित लक्ष्य को भेदने की क्षमता को परखने के लिए किया गया था।

भारतीय सेना ने डीआरडीओ से की थी मांग

दरअसल, भारतीय सेना ने डीआरडीओ से ऐसी रॉकेट प्रणाली विकसित करने को कहा था, जो कम से कम 60 किलोमीटर दूर मौजूद लक्ष्यों को प्रभावी ढंग से निशाना बना सके। जिसके बाद DRDO ने हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी और आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट के साथ मिलकर इसका निर्माण किया। इसके अलावा डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लेबोरेटरी और रिसर्च सेंटर इमारत ने भी परियोजना को तकनीकी सहयोग प्रदान किया। रॉकेट का प्रक्षेपण सेना में पहले से तैनात पिनाका लॉन्चर के जरिए किया गया।

End of Feed