Ugram Rifle : अब 'उग्रम' करेगा देश के दुश्मनों का काम तमाम, DRDO ने बनाया खतरनाक असॉल्ट राइफल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2024, 03:17 PM IST

Ugram Rifle : रिपोर्टों में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि यह पहली बार जब डीआरडीओ ने एक निजी उद्यम के साथ मिलकर 7.62X51 mm कैलिबर राइफल का निर्माण किया है। भारतीय सशस्त्र सेनाओं, अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस की अभियानगत जरूरतों को पूरा करने के लिए इस राइफल को तैयार किया गया है।

Ugram Rifle : सशस्त्र बलों को एक नया आधुनिक एवं घातक असॉल्ट राइफल मिलने जा रहा है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की इकाई द अर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (ARDE) ने हैदराबाद की एक निजी कंपनी के साथ मिलकर इस घातक राइफल को तैयार किया है। इस स्वदेशी राइफल को सोमवार को लॉन्च किया गया। इस राइफल की मारक क्षमता 500 मीटर है।

assault rifle Ugram

स्वदेशी राइफल है 'उग्रम'।

सेना, सशस्त्रबलों एवं पुलिस को मिलेगा

रिपोर्टों में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि यह पहली बार जब डीआरडीओ ने एक निजी उद्यम के साथ मिलकर 7.62X51 mm कैलिबर राइफल का निर्माण किया है। भारतीय सशस्त्र सेनाओं, अर्धसैनिक बलों एवं पुलिस की अभियानगत जरूरतों को पूरा करने के लिए इस राइफल को तैयार किया गया है।

End of Feed