DRDO को मिली बड़ी कामयाबी, हरियाणा के TBRL संयंत्र में हाई-कैलिबर बम का किया सफल परीक्षण

High-Calibre Bomb Trial: डीआरडीओ को रविवार को एक और उपलब्धि हासिल हुई। टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी संयंत्र में हाई-कैलिबर बम का सफल परीक्षण किया गया।

High-Calibre Bomb Trial: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लगातार भारत की सैन्य क्षमताओं में इजाफा हो रहा है। इस बीच, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) को रविवार को एक और उपलब्धि हासिल हुई। टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) ने हरियाणा के पंचकूल के रामगढ़ स्थित डीआरडीओ यूनिट में एक हाई-कैलिबर बम का परीक्षण किया। यह परीक्षण वायुसेना के आधिकारियों की देखरेख में संपन्न हुआ।

high-calibre bomb

हरियाणा के TBRL संयंत्र में हाई-कैलिबर बम का किया सफल परीक्षण

अधिकारियों के मुताबिक, हाई-कैलिबर बम का परीक्षण सफल रहा और स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत इसे अंजाम दिया गया। परीक्षण के दौरान बम के टुकड़े 1.5 किलोमीटर की दूरी तक उड़ने की आशंका थी। सुरक्षा की दृष्टि से 2 किलोमीटर के दायरे को संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया था।

End of Feed