'प्रलय', हाइपरसोनिक ग्लाइड- क्रूज मिसाइल पर कहां तक पहुंचा भारत, DRDO चेयरमैन कामत ने विस्तार से बताया

डॉ. कामत ने आगे कहा कि 'इनमें ग्लाइड मिसाइल पहले आएगी और हम जल्द ही इसका पहला परीक्षण करने जा रहे हैं। क्रूज मिसाइल की तुलना में ग्लाइड मिसाइल ज्यादा उन्नत स्तर में पहुंच चुकी है। हालांकि, क्रूज मिसाइल कार्यक्रम को अभी मंजूरी नहीं मिली है फिर भी हम इस मिसाइल में इस्तेमाल होने वाली कई तकनीकों पर काम कर रहे हैं।'

India Missile Programme : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के चेयरमैन डॉक्टर समीर वी कामत ने भारत के मौजूदा मिसाइल कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। समाचार एजेंसी ANI के राष्ट्रीय सुरक्षा समिट 2.0 को संबोधित करते हुए डॉक्टर कामत ने गुरुवार को कहा कि 'जहां तक छोटी दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय की बात है तो वह परीक्षण के अपने अंतिम दौर में है और हम हाइपरसोनिक मिसाइलों के दो प्रोग्राम पर काम कर रहे हैं। इनमें से एक हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल और दूसरी हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल है।'

Dr kamat

डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ.कामत।

जल्द परीक्षण करने जा रहे-डॉ. कामत

End of Feed