कौन हैं Dr CV Ananda Bose, जो बनाए गए हैं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 18, 2022, 12:40 AM IST

फिलहाल मणिपुर के राज्यपाल ल गणेशन जुलाई से पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहले बंगाल के राज्यपाल थे, तब टीएमसी के साथ उनका छत्तीस का आंकड़ा रहा था। इसके बाद जब वो उपराष्ट्रपति बनें तो मणिपुर के राज्यपाल को अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया।

डॉ सी वी आनंद बोस (Dr CV Ananda Bose) को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया है कि उनकी नियुक्ति उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी। मणिपुर के राज्यपाल ल गणेशन जुलाई से पश्चिम बंगाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

Dr CV Ananda Bose

डॉ. सीवी आनंद बोस बने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल (फोटो- drcvanandabose.com)

कौन हैं सी वी आनंद बोस

सी वी आनंद बोस का जन्म केरल के कोट्टायम जिले में हुआ था। वो एक आईएएस रह चुके हैं। बोस मुख्य सचिव के पद से भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने अपनी पीएच.डी. बिट्स पिलानी से और केरल विश्वविद्यालय से अंग्रेजी भाषा और साहित्य में एम.ए. किया है। उन्होंने कुलपति से लेकर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम केंद्रीय भंडारण निगम (सीडब्ल्यूसी) के अध्यक्ष और जिला कलेक्टर तक के पद पर काम किया है।

End of Feed