'6 माह बाद नहीं रहेगी डबल इंजन सरकार', खरगे बोले- एक दिन भाजपा वाले नीतीश को लगा देंगे किनारे

Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में वोटर अधिकार यात्रा की रैली को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि एक दिन भाजपा-आरएसएस वाले आपको किनारे लगा देंगे। उन्होंने कहा कि 6 महीने बाद देश में 'डबल इंजन सरकार' नहीं रहेगी, जो नई सरकार आएगी- वह गरीबों, दलितों, पिछड़ों की सरकार होगी।

Voter Adhikar Yatra: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में वोटर अधिकार यात्रा की रैली को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि एक दिन भाजपा-आरएसएस वाले आपको किनारे लगा देंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की समाजवाद वाली विचारधारा कहा गई। उन्होंने कहा कि 6 महीने बाद देश में 'डबल इंजन सरकार' नहीं रहेगी, जो नई सरकार आएगी- वह गरीबों, दलितों, पिछड़ों की सरकार होगी।

Mallikarjun Kharge

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फोटो साभार: @INCIndia)

खरगे ने क्या कुछ कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष ने 'वोटर अधिकार यात्रा' के समापन के मौके पर आयोजित सभा में जनता का आह्वान किया कि वह इस चुनाव में राजग को सत्ता से बाहर करे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक जमाने में समाजवाद की विचारधारा की बात करते थे। पूरे देश में जाकर लोहिया, जॉर्ज फर्नांडिस के गुण गाते थे और अब BJP-RSS की झोली में जा गिरे हैं। एक दिन नीतीश कुमार को भाजपा-आरएसएस वाले किनारे लगा देंगे।

End of Feed