देश

Ayodhya: अयोध्या जाने वालों के लिए खुशखबरी, रामनगरी में 14 जनवरी के बाद चलेंगी डबल डेकर बसें

Ayodhya Double Decker Bus: रामनगरी अयोध्या में डबल डेकर बसों का संचालन होने वाला है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि 14 जनवरी के बाद अयोध्या में डबल डेकर बसों का संचालन किया जाएगा। दयाशंकर सिंह ने अयोध्या में देश और दुनिया से लोग आ रहे हैं। ऐसे में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए हम एयरपोर्ट की तर्ज पर बस डिपो बनाने जा रहे हैं।

Image

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह

Photo : Times Now Digital

Ayodhya Double Decker Bus: रामनगरी अयोध्या में डबल डेकर बसों का संचालन होने वाला है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि 14 जनवरी के बाद अयोध्या में डबल डेकर बसों का संचालन किया जाएगा। श्रद्धालु इस डबल डेकर बस में बैठकर अयोध्या भ्रमण का आनंद ले सकेंगे। इसके साथ ही दयाशंकर सिंह ने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ से जुड़ी जानकारी भी साझा कीं।

अतिरिक्त बसों का होगा संचालन

उन्होंने कहा कि 13 तारीख से लोग प्रयागराज पहुंचने लगेंगे और 14 तारीख को सबसे बड़ा स्नान है। ऐसे में सभी लोगों को वहां तक पहुंचाने की हमारी जिम्मेदारी है। यहां भी जितनी बसों की जरूरत होगी उस डिमांड के हिसाब से अयोध्या में हम लोग बसें लगा रहे हैं।

दयाशंकर सिंह ने अयोध्या में देश और दुनिया से लोग आ रहे हैं। ऐसे में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए हम एयरपोर्ट की तर्ज पर बस डिपो बनाने जा रहे हैं। 14 जनवरी के बाद उसका शिलान्यास होगा। बस अड्डा की लागत 200 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी। हम लोग यहां पर शटल सेवाएं शुरू कर रहे हैं ताकि अयोध्या को कई शहरों से जोड़ा जा सकें। अयोध्या को काशी, गोरखपुर और प्रयागराज जैसे शहरों से जोड़ने के लिए सेवाएं शुरू कर रहे हैं।

One Nation One Election पर भी बोले दयाशंकर

दयाशंकर सिंह ने एक देश एक चुनाव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अच्छा निर्णय है। इससे समय और खर्च की बचत होगी, जो बचत होगी वह विकास कार्य में लगाई जाएगी। बार-बार चुनाव होने से विकास कार्य बाधित होते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

मेदांता हॉस्पिटल के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, वांगचुक से विपक्षी सांसदों को नहीं मिलने दे रही पुलिस; धरने पर बैठे संजय सिंह

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

अनंतनाग आतंकी हमला: पुलिसकर्मी की मौत के बाद कश्मीर में तलाशी अभियान तेज, 1000 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में लिए गए

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

राम मंदिर ट्रस्ट बैठक: धार्मिक कार्यों की जिम्मेदारी 5 संतों को सौंपने का फैसला, सीईओ नियुक्ति प्रक्रिया एक महीने के लिए बढ़ी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के विद्युतीकरण का काम हुआ तेज, पहली बार भारत में लगेगी हाई-स्पीड 2×25 kV प्रणाली

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त

Sonam Wangchuk Letter: 'मैं भी जीना चाहता हूं, लेकिन....'; सोनम वांगचुक ने नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखी चिट्ठी, रखी ये शर्त