देश

अयोध्या के राम मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता, लंबी-लंबी कतारों में गूंजता रहा 'जय श्री राम' का जयकारा

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भगवान श्रीराम के दर्शन पाने की चाहत लिए देशभर से आए श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस दौरान एक किलोमीटर से भी लंबी कतारें देखने को मिली। आमतौर पर मंगलवार और वीकेंड में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है, लेकिन आज की बात अलग ही थी।

Image

अयोध्या राम मंदिर

Photo : Times Now Digital

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भगवान श्रीराम के दर्शन पाने की चाहत लिए देशभर से आए श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। इस दौरान एक किलोमीटर से भी लंबी कतारें देखने को मिली।

राम मंदिर परिसर में हजार से अधिक क्षमता वाला श्रद्धालु सुविधा केंद्र (PFC) देर शाम तक भरा रहा जितने भी श्रद्धालु पीएफसी से निकलते उससे कहीं ज्यादा वहां पर आ रहे थे। इसके अलावा किलोमीटर भर के क्षेत्र में स्थित हनुमान गढ़ी, दशरथ महल, कनक भवन सहित अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

Ram Mandir Crowd

राम मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

मंदिर की व्यवस्था में लगे लोगों के मुताबिक, दोपहर के पहले तक श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य थी, लेकिन दोपहर बाद श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई। दर्शन की सभी पंक्तियां खचाखच भरी हुई थीं। आमतौर पर मंगलवार और वीकेंड में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है, लेकिन आज की बात अलग ही थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें