आपको हमें धमकाने का लाइसेंस नहीं- शी जिनपिंग से मिलने के बाद मालदीव के राष्ट्रपति ने दिखाई आंख

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 13, 2024, 07:59 PM IST

भारत और मालदीव के बीच मुइज्जू के सत्ता में आने के बाद से विवाद बढ़ गया है। मुइज्जू मालदीव में सालों से मौजूद भारतीय सेना को हटाने की कोशिश में हैं। हाल ही में जब पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की यात्रा की थी तो मालदीव के के कुछ नेताओं ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

मालदीव में नए राष्ट्रपति का चीन प्रेम जगजाहिर है। भारत विरोध माहौल बनाकर ही मालदीव के राष्ट्रपति बने मोहम्मद मुइज्जू ने एक बार फिर ऐसी बात बोल दी है, जो भारत को चुभ सकती है। हालांकि मुइज्जू ने किसी का नाम नहीं लिया है, लेकिन हाल के विवादों को देखें तो उसका इशारा भारत की ओर ही है। जिस भारत ने मालदीव को हमेशा सहारा दिया, संकट से बचाया, वो मालदीव आज भारत को ही आंखे दिखाने लगा है।

Maldives President Muizzu

चीनी राष्ट्रपति के साथ मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू

End of Feed