क्या आप जानते हैं कांग्रेस का दुश्मन कौन है, हिमंता बिस्वा सरमा के ट्वीट को देखें

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 17, 2023, 03:13 PM IST

Himanta Biswa sarma on Rahul gandhi:असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के प्रेस कांफ्रेंस का हवाला देते हुए बताया कि ग्रैंड ओल्ड मैन पार्टी का मुख्य दुश्मन कौन है।

Himanta Biswa sarma on Rahul gandhi: हाल ही में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कैंब्रिज विश्वद्यालय में कहा था कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें कमजोर की जा रही हैं। उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाता है,माइक बंद कर दिया जाता है। उनके इस बयान के बाद बीजेपी माफी की मांग कर रही है। गुरुवार को जब लंदन से आने के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि अगर उन्हें बोलने का मौका मिला तो जरूर बोलेंगे। सवाल जवाब के क्रम में जब उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं तो जयराम रमेश ने समझाया कि वे लोग इस शब्द का मजाक बनाएंगे। जब वो समझा रहे थे तो उस दौरान माइक खुला रह गया था। उस दृश्य को ट्वीट करते हुए असम के सीएम ने बताया कि आखिर कांग्रेस का बड़ा दुश्मन कौन है।

rahul gandhi delhi

राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद

हिमंता ने कसा तंज

सरमा ने ट्वीट किया, मुझे तथाकथित धर्मनिरपेक्षतावादियों और वामपंथियों के लिए खेद है, जो उच्च उम्मीदें रखते हैं, इस आदमी से माननीय पीएम @narendramodi जी को हराने और पीएम बनने की उम्मीद करते हैं। और लगता है कि जयराम मुख्य विध्वंसक की भूमिका निभा रहे हैं। माइक के साथ ट्यूशन … अजीब, 26 सेकंड की एक वीडियो क्लिप साझा किया था। क्लिप के ट्रांस्क्रिप्ट में जो सरमा द्वारा साझा किया गया है उसमें राहुल गांधी को शुरू में यह कहते हुए दिखाया गया है कि "दुर्भाग्य से मैं संसद का सदस्य हूं" जिस पर उनकी बाईं ओर बैठे रमेश हस्तक्षेप करते हैं और कथित तौर पर गांधी से कहते हैं कि वे इसका मज़ाक बना सकते हैं। इसके बाद रमेश गांधी से इसे दुर्भाग्य से, आपके लिए" बोलने के लिए कहते हैं। इसके बाद राहुल गांधी ने फिर से अपना संबोधन शुरू करते हैं।

End of Feed