दिल्ली-एनसीआर में 'जहरीली हवा' को लेकर SC ने पूछे तीखे सवाल, 12वीं तक स्कूल बंद करने के दिए निर्देश, जानिए क्या-क्या कहा

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह ग्रैप के चरण-4 के तहत उठाए जाने वाले निवारक कदमों में कटौती की अनुमति नहीं देगा, भले ही एक्यूआई 450 से नीचे आ जाए।

Supreme Court on Pollution: प्रदूषण में खतरनाक बढ़ोतरी के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में ग्रैप के चरण-4 के कार्यान्वयन में देरी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज दिल्ली सरकार से सवाल किया। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में बताने को कहा। जस्टिस अभय एस ओक और जस्टिस ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की।

Pollution in Delhi

दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह ग्रैप के चरण-4 के तहत उठाए जाने वाले निवारक कदमों में कटौती की अनुमति नहीं देगा, भले ही एक्यूआई 450 से नीचे आ जाए। राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण से निपटने के लिए उठाए जाने वाले निवारक कदमों में कटौती करने के लिए अदालत की पूर्व अनुमति लेनी होगी।

End of Feed