महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान DMK सांसदों ने पहना काला कपड़ा तो पीएम मोदी बोले- थैंक्यू, अब नहीं लगेगी नजर

लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा के दौरान विपक्षी डीएमके के सांसद काले कपड़े पहने नजर आए, जिसपर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने उनको धन्यवाद भी कहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण और परिसीमन पर संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र के दौरान लोकसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महिला आरक्षण बिल और उसके प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने बिल को पारित करने के लिए विपक्ष से सहयोग न मिलने को लेकर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि जो आज इस बिल का विरोध करेंगे उन्हें भविष्य में लंबे समय तक इसकी कीमत चुकानी होगी।

PM MODI AND DMK MP TR Baalu

महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के दौरान काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे डीएमके के सांसद, पीएम मोदी मे ली चुटकी।

वहीं, इस दौरान विपक्षी DMK के सांसद संसद में बिल के विरोध में काले कपड़े पहनकर आए थे। जिस पर पीएम मोदी ने सधे लेकिन चुटीले अंदाज में उन पर भी तंज कसा। पीएम मोदी ने कहा कि अपने देश में किसी को नजर नहीं लग जाए इसके लिए काला टीका लगाते हैं। यहां आज इस मौके पर डीएमके के सांसद काले कपड़े पहनकर आए हैं, इससे इस बिल का महत्व और बढ़ जाता है। मैं उन्हें धन्यवाद करता हूं कि वे इस बिल को नजर लगने से बचाएंगे।

End of Feed