देश

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा; लैंडिंग के दौरान 'Akasa'और 'SpiceJet' विमान के पंख आपस में टकराए

SpiceJet Struck Akasa Aircraft Wing: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान ने अकासा के विमान के विंग को टक्कर मारी है। हालांकि इस घटना में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है।

Image

'SpiceJet' विमान ने 'Akasa'के विमान के विंग को मारी टक्कर

SpiceJet Struck Akasa Aircraft Wing: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान ने अकासा के विमान के विंग को टक्कर मारी है। हालांकि इस घटना में किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा है पर इस घटना से एयरपोर्ट पर थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद संबधित अथॉरिटी ने वहां इस मामले की जांच की और कारणों की पड़ताल की जा रही है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट के एक B737-700 विमान के साथ ग्राउंड पर हादसा हुआ। टैक्सी करते समय यह अकासा एयर की फ्लाइट से टकरा गया।

जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट विमान के विंगटिप ने ग्राउंड मूवमेंट के दौरान अकासा एयर के स्थिर विमान के पंख को टच किया। बताते हैं कि यह टक्कर बेहद हल्की थी, जिससे दोनों विमानों को मामूली नुकसान पहुंचा।

इस घटना के बाद अकासा एयर के प्रवक्ता ने कहा- 'उनकी फ्लाइट QP 1406, जो दिल्ली से हैदराबाद के लिए रवाना होने वाली थी, इस घटना के कारण 16 अप्रैल 2026 को वापस बे पर लौटनी पड़ी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अकासा का विमान उस समय स्थिर था, तभी दूसरी एयरलाइन के विमान ने उससे संपर्क किया। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित उतार लिया गया है। साथ ही, ग्राउंड टीम यात्रियों को जल्द से जल्द हैदराबाद भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रही है।अकासा एयर में, हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और संरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।'

वहीं स्पाइसजेट का कहना है- '16 अप्रैल, 2026 को, दिल्ली एयरपोर्ट पर टैक्सी करते समय स्पाइसजेट का एक B737-700 विमान एक ग्राउंड घटना में शामिल हो गया, जिसके परिणामस्वरूप उसके दाहिने विंगलेट और दूसरी एयरलाइन के एक अन्य विमान के बाएं हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइज़र को नुकसान पहुंचा। स्पाइसजेट के विमान को दिल्ली में ही ग्राउंडेड कर दिया गया है।'

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए और दोनों विमानों की जांच शुरू कर दी गई। प्रभावित विमानों को फिलहाल हटा दिया गया है जिससे मामले की जांच हो सके। वहीं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि ऐसा हादसा क्यों हुआ।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article