कर्नाटक में 'शिवकुमार युग' का आरंभ, राज्यपाल ने CM पद की दिलाई शपथ; परमेश्वर बने डिप्टी सीएम; खरगे-राहुल हुए शामिल

Shivakumar Swearing Ceremony: कर्नाटक में शिवकुमार युग की शुरुआत हो गई है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मौजूद रहे।

Shivakumar Swearing Ceremony: डीके शिवकुमार बुधवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने लोकभवन के 'ग्लास हाउस' डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान, शिवकुमार के अलावा 13 अन्य विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।

Shivakumar

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने शिवकुमार

डिप्टी CM बने जी परमेश्वर

राज्यपाल ने जी परमेश्वर को डिप्टी सीएम पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। परमेश्वर सिद्दारमैया के नेतृत्व वाली सरकार में गृह मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। इससे पहले, मई 2018 से जुलाई 2019 तक मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन सरकार में भी उपमुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं। परमेश्वर एक प्रमुख दलित नेता हैं, जो वर्ष 2010 से 2018 के बीच लगातार रिकॉर्ड आठ वर्षों तक कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष रह चुके हैं।

End of Feed