'दो-तीन महीने के अंदर शिवकुमार को मिल सकता है CM बनने का मौका..' कांग्रेसी MLA का दावा

कांग्रेस विधायक एच ए इकबाल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सहकारिता मंत्री के एन राजन्ना ने सितंबर के बाद राज्य में 'क्रांतिकारी' राजनीतिक घटनाक्रम का हाल में संकेत दिया था।

Karnataka CM News: कर्नाटक में कांग्रेस विधायक एच ए इकबाल हुसैन ने रविवार को दावा किया कि उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को अगले दो से तीन महीनों के अंदर राज्य का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल सकता है। शिवकुमार के करीबी माने जाने वाले विधायक की यह टिप्पणी इस साल के उत्तरार्द्ध में कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच आई है।

Shivkumar

उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार (फाइल फोटो)

रामनगर में यह पूछे जाने पर कि क्या शिवकुमार के पास मुख्यमंत्री बनने का मौका है, तो हुसैन ने संवाददाताओं से कहा, 'आप सभी जानते हैं कि इस सरकार के सत्ता में आने से पहले हमारी (कांग्रेस की) ताकत क्या थी। इस जीत को हासिल करने के लिए किसने संघर्ष किया, पसीना बहाया, मेहनत की और किसकी दिलचस्पी थी, यह सभी जानते हैं। उनकी (शिवकुमार की) रणनीति और कार्यक्रम अब इतिहास बन चुके हैं।'

End of Feed