Karnataka Cabinet Expansion: कर्नाटक मंत्रिमंडल का विस्तार कब तक होगा? यह सवाल हर कोई पूछ रहा है। इस बीच, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को मंत्रिमंडल की आपात बैठक बुलाई है।
मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (फाइल फोटो)
शिवकुमार ने बुलाई आपात बैठक
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री शिवकुमार ने पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि उन्होंने 19 जुलाई दिन रविवार को मंत्रिमंडिल की आपात बैठक बुलाई है। शिवकुमार ने कहा, ''मैंने मानसून की तैयारियों की चर्चा के लिए 19 जुलाई को मंत्रिमंडल की एक आपात बैठक बुलाई है।''
यह बैठक ऐसे समय पर बुलाई गई है जब हाल ही में मुख्यमंत्री शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बीके हरिप्रसाद के साथ पार्टी आलाकमान से मुलाकात दिल्ली में मुलाकात की। हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैठक में मौजूद नहीं थे।
कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार?
मंत्रिमंडल का विस्तार अगले विधानसभा सत्र से पहले किए जाने की संभावना है। शिवकुमार और सिद्दारमैया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से उनके आवास पर गुरुवार को मुलाकात की थी। साथ ही पार्टी
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कर्नाटक में कब होगा मंत्रिमंडल विस्तार? दिल्ली में हाईकमान से मिल रहे शिवकुमार; सुरजेवाला ने कही बड़ी बात
कितनी सीटें हैं खाली?
कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को राज्य की रिक्त सीटों की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि मंत्रिमंडल में 20 पद खाली हैं और विधानसभा अध्यक्ष का पद भी रिक्त है। ऐसे में कांग्रेस सरकार जितनी हो सके उतनी खाली पदों को भरने की कोशिश करेगी।
सनद रहे कि शिवकुमार ने तीन जून को मुख्यमंत्री पद की और 13 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इससे पहले, 28 मई को सिद्दारमैया ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। कर्नाटक मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम मंत्रियों की संख्या 34 हो सकती है। मौजूदा स्थिति के अनुसार, 20 मंत्री बनाए जा सकते हैं।
