वंदे मातरम् पर 8, SIR पर 9 दिसंबर को होगी संसद में चर्चा, गतिरोध दूर करने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम

संसद में वंदे मातरम पर चर्चा आठ दिसंबर को होगी और इसके लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। वंदे मातरम पर चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जबकि SIR एवं चुनावी सुधार पर चर्चा 9 दिसंबर को होगी। इस पर चर्चा के लिए भी 10 घंटे का समय आवंटित किया गया है।

Debate on Vande Mataram and SIR : संसद में गतिरोध दूर करने के लिए सरकार वंदे मातरम् और चुनाव सुधार खासकर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा कराने के लिए तैयार हो गई है। संसद में वंदे मातरम् पर चर्चा आठ दिसंबर को होगी और इसके लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। वंदे मातरम् पर चर्चा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। जबकि SIR एवं चुनावी सुधार पर चर्चा 9 दिसंबर को होगी। इस पर चर्चा के लिए भी 10 घंटे का समय आवंटित किया गया है। एसआईआर पर हुई चर्चा का जवाब केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल देंगे।

sansad

शीतकालीन सत्र में सरकार पर हमलावर है विपक्ष। तस्वीर-PTI

SIR को लेकर हमारे मन में सवाल-तिरुची शिवा

संसद परिसर में DMK सांसद तिरुची शिवा ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'संसद का शीतकालीन सत्र कल शुरू हुआ और लगभग 14 विपक्षी दलों ने चुनावी सुधारों पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिए थे। 12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में जारी SIR ने राजनीतिक दलों और जनता के मन में कई संदेह और सवाल खड़े कर दिए हैं। हम उन सभी मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं। जब हमने चर्चा के लिए समय मांगा, तो सरकार आगे नहीं आई… चूंकि हम संतुष्ट नहीं थे, इसलिए हम वॉकआउट कर गए।'

End of Feed