Diljit Dosanjh Delhi Concert: 'पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ...', दिल्ली में दिलजीत दोसांझ ने किसे दिया जवाब?

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में दिलजीत दोसांझ ने अपने Aura India Tour की शुरुआत की। कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने विरोधियों को जवाब देते हुए कहा, “पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ।” उनका यह बयान जुलाई 2026 में छात्र प्रदर्शन से जुड़े विवाद के संदर्भ में आया। इसके अलावा दिलजीत ने एक CRPF महिला जवान को स्टेज पर बुलाकर सम्मानित किया और उनकी सेवा के लिए आभार जताया।

Diljit Dosanjh Delhi Concert: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने शुक्रवार को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने ऑरा इंडिया (Aura India Tour) की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की।

diljit

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की फोटो। Diljit insta handle

हजारों फैंस की मौजूदगी में दिलजीत ने अपने सुपरहिट गानों से समां बांधा। लेकिन इस कॉन्सर्ट में सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, बल्कि उनका एक बयान भी चर्चा में आ गया। विरोधियों को जवाब देते हुए दिलजीत ने कहा, “पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ।” दिलजीत के इस बयान पर लोगों ने जमकर तालियां बजाई। इसके बाद उन्होंने सभी के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए कहा, ‘आई लव यू ऑल।’

End of Feed