'छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ...' अभिजीत दिपके ने दिलजीत दोसांझ से क्यों मांगी माफी? जानें क्या है पूरा मामला

दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली कॉन्सर्ट में कहा, “पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ।” उनके इस बयान को छात्र प्रदर्शनों के दौरान हुई पुरानी टिप्पणी से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके ने दिलजीत के नाम भावुक पत्र लिखते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की और माफी मांगी। उन्होंने कहा कि एक असहमति के बावजूद दिलजीत के लिए उनका सम्मान और प्रशंसा बरकरार है।

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने अपने दिल्ली कॉन्सर्ट के दौरान कुछ ऐसा कहा, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, सिंगर ने कॉन्सर्ट के दौरान कहा,"पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ।” दिलजीत के इस बयान पर लोगों ने जमकर तालियां बजाई। इसके बाद उन्होंने सभी के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए कहा, ‘आई लव यू ऑल।’

abhijeet dipke (10)

अभिजीत दिपके और दिलजीत दोसांझ की फाइल फोटो। abhijeet dipke, Diljit Dosanjh file photo

दरअसल, माना जा रहा है कि दिलजीत ने यह बात कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके को लेकर कहा है। दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी की लीडरशिप में छात्र प्रदर्शन हुए थे। प्रदर्शन के दौरान दिलजीत से पूछा गया कि क्या वह छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होंगे या इस पर अपनी राय रखेंगे।

End of Feed