Dhruv Rathee: यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली के अदालत ने नया जमानती वारंट किया जारी, 23 नवंबर को अगली सुनवाई

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आठ साल पुराने आपराधिक मानहानि मामले में यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ नया जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने इस बार वारंट गुरुग्राम स्थित उनके पते पर भेजने का निर्देश दिया है। इससे पहले 17 अक्टूबर को जारी वारंट ऑस्ट्रिया के गलत पते पर भेजे जाने के कारण तामील नहीं हो सका था। मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी।

यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने उनके खिलाफ आठ साल पुराने आपराधिक मानहानि मामले में नया जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने निर्देश दिया है कि इस बार वारंट गुरुग्राम स्थित उनके पते पर भेजा जाए। मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी।

dhruvrathee

साकेत कोर्ट ने ध्रुव राठी के खिलाफ आठ साल पुराने आपराधिक मानहानि मामले में नया जमानती वारंट जारी किया।

कोर्ट ने सुनवाई के दौरान बताया कि इससे पहले जारी किया गया वारंट ऑस्ट्रिया के एक गलत पते पर भेजा गया था, जिसके कारण उसकी तामील नहीं हो सकी। अदालत को यह भी बताया गया कि ध्रुव राठी पहले ही भारत छोड़ चुके हैं।

End of Feed