DGP Sutapa Sanyal Exclusive: कहानी उस महिला IPS की, जो बनीं उत्तर प्रदेश की पहली महिला डीजीपी

DGP Sutapa Sanyal Exclusive: देखिए Times Now Navbharat पर डीजीपी सुतापा सान्याल का पूरा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू। सुतापा सान्याल उत्तर प्रदेश की पहली महिला डीजीपी रही हैं।

DGP Sutapa Sanyal Exclusive: 1984 में एक शर्मीली, शांत और बिहार के पटना में रहने वाली होनहार लड़की, अपने सपनों को पूरा करने के लिए पटना से हैदराबाद पहुंचती है। उनका जीवन चुनौतियों से भरा रहा। उन्हें लगा कि IPS क्वालिफाई करने के बाद ये चुनौतियां कुछ आसान हो जाएंगी, लेकिन जब वे नेशनल पुलिस अकादमी पहुंचीं, तो पाया कि अपने बैच में वे अकेली महिला IPS अधिकारी थीं। देखिए Times Now Navbharat पर डीजीपी सुतापा सान्याल का पूरा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

DGP Sutapa Sanyal Exclusive.

डीजीपी सुतापा सान्याल एक्सक्लूसिव

जब आया था UPSC का रिजल्ट

IPS सुतापा सान्याल उन दिनों को याद करती है, जब उनका UPSC का रिजल्ट आता है। टाइम्स नेटवर्क की रामा सोलंकी के साथ इंटरव्यू में सान्याल बताती हैं कि सब बहुत खुश थे। उन्होंने कहा, "मेरे पिताजी भी बहुत खुश थे। लेकिन मेरी मां थोड़ी डरी हुई थी कि अरे जाएगी हाथ पैर तोड़ लेगी क्या होगा क्या नहीं। शी वाज अप्रहेंसिव अप्रहेंसिव माय फादर तो बहुत खुश कि मेरी बेटी ये हो गई, वो हो गई,10 जगह ले जाकर बोलने लगे। लोगों का रिएक्शन था, अरे लड़की को कहां भेज रहे हैं, क्योंकि उस समय या तो लेक्चरर बन जाओ या तो लॉयर बन जाओ या डॉक्टर बन जाओ। इसी टाइप से वो तीन चार चीज बन जाओ। तो अच्छा उस समय सब समझ में नहीं आता था कि ये जेंडर डिस्क्रिमिनेशन है कि क्या है? पर आई थिंक दिस वा माय फर्स्ट ब्रश विथ जेंडर डिस्क्रिमिनेशन (I Think This Was My First Brush With Gender Discrimination)। अब समझ में आता है रेट्रोस्पेक्ट में।"

End of Feed