प्राण प्रतिष्ठा की पहली सुबह राम लला के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु, राम मंदिर के बाहर भक्तों का लगा तांता

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 23, 2024, 07:00 AM IST

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद अब भक्त भगवान राम के दर्शन के लिए आकुल हैं। मंगलवार सुबह राम मंदिर के बाहर राम भक्तों का सैलाब उमड़ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की।

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो जाने के बाद अब भक्त भगवान राम के दर्शन के लिए आकुल हैं। मंगलवार सुबह राम मंदिर के बाहर राम भक्तों का सैलाब उमड़ गया। दर्शन के लिए मंदिर के मुख्य द्वार पर रात तीन बजे से ही श्रद्धालु जुटना शुरू हो गए। सुबह छह बजे तक यह संख्या हजारों तक पहुंच गई। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी को राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की। इसके बाद 23 जनवरी से आम लोगों के दर्शन के लिए राम मंदिर को खोल दिया गया।

ayodhya

राम मंदिर के बाहर जुटे श्रद्धालु।

हर रोज सुबह सात बजे दर्शन के लिए खुलेगा मंदिर

सुबह राम मंदिर का दरवाजा जैसे ही खुला भक्तों में दर्शन की छटपटाहट नजर आई। श्रद्धालुओं में सबसे पहले राल लला के दर्शन की होड़ मच गई। हर किसी के मन में गर्भ गृह में सबसे जल्दी पहुंचने की इच्छा उमड़ रही थी। राम मंदिर हर रोज सुबह सात बजे से दिन के 11.30 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहेगा।

End of Feed