Maharashtra New CM: फडणवीस या शिंदे, महाराष्ट्र के कौन बनेगा सीएम ? आज दिल्ली में होने वाली बैठक पर सबकी निगाहें

Maharashtra New CM: 288 सदस्यीय सदन में 235 सीटें जीतकर विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के 48 घंटे बाद भी, इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।

Maharashtra New CM: विदर्भ क्षेत्र में लोकसभा में अपने खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए, भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति ने रुझानों के अनुसार कृषि क्षेत्र में भारी बढ़त हासिल कर ली है। विदर्भ में 62 विधानसभा सीटों में से 40 से अधिक सीटों पर महायुति आगे है, जहां बड़े और छोटे दोनों तरह के किसानों की बड़ी संख्या है।

maharashtra new cm

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री कौन?

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार के साथ शाम को शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक के लिए दिल्ली आएंगे। सूत्रों का कहना है कि चुनावों में अपनी शानदार जीत के बाद भाजपा को यह प्रतिष्ठित पद मिलने की पूरी संभावना है। पार्टी ने महायुति की 235 सीटों में से रिकॉर्ड 132 सीटें जीतकर वापसी की।

End of Feed