Andhra Pradesh Caste Census: आंध्र प्रदेश में नौ दिसंबर से विस्तृत जाति जनगणना शुरू होगी: सूचना मंत्री

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 24, 2023, 10:43 PM IST

Andhra Pradesh Caste Census: एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत में कोई जाति जनगणना नहीं हुई है, बल्कि केवल जनगणना हुई है, ऐसे में सरकार राज्य में सभी जातियों के प्रतिनिधियों से राय ले रही है।

Andhra Pradesh Caste Census: आंध्र प्रदेश सरकार सभी जातियों की संख्या पता लगाने के लिए नौ दिसंबर से विस्तृत जाति जनगणना शुरू करेगी। सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सी. श्रीनिवास वेणुगोपाल कृष्ण ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि जाति जनगणना को पूरा करना वाईएसआरसीपी सरकार का एक प्रमुख लक्ष्य है, इस बात को ध्यान में रखते हुए "लोगों के जीवन स्तर को बदलने के लिए जाति जनगणना करना महत्वपूर्ण है।"

andhra pradesh caste census

आंध्र प्रदेश में होगी विस्तृत जाति जनगणना (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

End of Feed